शुगर नहीं, इन 7 बीमारियों का काल भी है 1 गिलास गन्ने का जूस

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2020 - 06:31 PM (IST)

गर्मियों का मौसम आते ही लोग ठंडी चीजें खाना-पीना पसंद करते हैं। आइस-क्रीम, कोल्ड-ड्रिंक और कई ऐसी ही ठंडी चीजें हैं, जिनके सेवन से गर्मी से राहत मिलती है। मगर इन चीजों का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में आप इनकी बजाए गर्मियों में गन्ने का जूस पी सकते हैं। शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ-साथ गन्ने का जूस पीने से कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं गन्ने का जूस पीने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।

गन्ने के रस में पाए जाने वाले तत्व

1 गिलास गन्ने के रस में 111 कैलोरी, 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0.27 ग्राम प्रोटीन और 13 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है इसलिए यह तेजी से वजन घटाता है। इसके अलावा गन्ने में प्रचुर मात्रा में मैग्‍नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, जस्ता और पोटेशियम और विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स और सी भी पाया जाता है। गन्ने में फैट नहीं होता है। यह एक 100% नेचुरल ड्रिंक है। इसमें लगभग 30 ग्राम नेचुरल शुगर होती है।

PunjabKesari

जूस पीने का सही समय व तरीका

मोटापा कम करने के लिए इसमें नींबू निचोड़कर एक चुटकी काला नमक डालकर सुबह नाश्ते या दोपहर के लंच में पीएं। वहीं वर्कआउट के बाद या गर्मी से आने पर गन्‍ने का रस पीना सबसे ज्‍यादा फायदेमंद होता है। ऐसा करने से गन्‍ने का रस शरीर से निकल चुके नमक को बनाने में मदद करता है।

गन्ने के रस के फायदे

वजन कम करने में मददगार

इसका सेवन शरीर से सभी विषाक्त तत्वों को बाहर निकालता है, जिससे आपका वजन तेजी से कम होता। इसके अलावा इस रस में घुलनशील फाइबर होने के कारण वजन संतुलित रहता है।

PunjabKesari

कैंसर से बचाव

इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नेशियम की मात्रा इसके स्वाद को क्षारीय (खारा) करती है, जिससे आप कैंसर से बचे रहते हैं। यह शरीर को प्रोस्टेट और ब्रैस्ट कैंसर से लड़ने में मदद करता है।

डायबिटीज

भले ही गन्ने का रस मीठा हो लेकिन इसमें प्राकृतिक शुगर होती है। साथ ही इसमें ग्लाइसीमिक इंडेक्स की मात्रा बहुत कम होती है, जो डायबिटीज के रोगी के लिए फायदेमंद होता है।

मजबूत हड्डियां

गन्ने में कैल्शियम, पोटाशियम और आयरन होता है जो शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। गन्ने के रस के रेगुलर सेवन से जोड़ों में होने वाली दर्द दूर होती है।

दिल की बीमारियां

गन्ने के रस से शरीर का कोलेस्ट्राल कम होता है और दिल की कोशिकाओं में जमी फैट को जमने नहीं देता। इससे दिल की बीमारियां और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

PunjabKesari

त्वचा में निखार

अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड से भरपूर होने के कारण गन्ने का रस स्किन की परेशानियों को दूर करता है। इसके रोजाना सेवन से चेहरे के दाग-धब्बे, मुहांसे और पिंपल्स जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही यह झुर्रियां कम करने और चेहरे पर ग्लो लाने में मददगार है।

लीवर करें साफ

लीवर में इंफेक्शन होने पर गन्ने का रस काफी कारगार उपाय है। इसे पीने से लीवर सुरक्षित रहता है और इंफेक्शन में बहुत जल्दी आराम मिलता है। साथ ही इसमें नींबू का रस मिलाकर पीने से लीवर व किडनी डिटॉक्स हो जाते हैं।

पाचन क्रिया करें मजबूत

अगर आपको कब्ज का समस्या है तो गन्ने का रस पीना शुरू करें। इसे पीने से पुरानी से पुरानी कब्ज राहत मिल सकती है। गन्ने के रस में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

सावधानियां

फ्रिज में रखा हुआ गन्ने का रस तो भूलकर भी न पीएं। फ्रेश गन्ने का जूस पीने से ही आपको इसमें मौजूद न्यूट्रीशस मिलेंगे।
एक्सपर्ट बताते हैं कि एक दिन में 2 गिलास से ज्यादा गन्ने का रस न पीएं। इससे ज्यादा गन्ने के रस का सेवन आपको नुकसान कर सकता है।
कभी भी सड़े हुए गन्ने से निकाला हुआ रस न पिएं। इससे आपको पेट की बीमारियां हो सकती हैं। जूस निकलते वक्त गन्ना सही है या नहीं, इसकी जांच जरूर करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static