इन लोगों के लिए बेहद गुणकारी है गुड़ की चाय, जानिए कैसे ?

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2020 - 06:31 PM (IST)

गुड़ में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल गुण होते हैं। इससे तैयार चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। साथ ही दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से लड़ने की शक्ति मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं गुड़ की चाय बनाने की रेसिपी...

सामग्री: 

 

2-4 लोगों के लिए

पानी- 1 कप 
दूध- 2 कप 
गुड़,- 3-4 बड़े चम्मच (कसा हुआ)
चाय पत्ती- 2 चम्मच 
सौंफ- 1 छोटा चम्मच 
अदरक पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
छोटी इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच 

PunjabKesari

बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले पैन में पानी इलायची, सौंफ, काली मिर्च पाउडर, अदरक पाउडर व चाय की पत्ती डालें। 
2.  एक उबाल आने के बाद इसमें दूध डालकर उबलने दें। 
3. 1-2 उबाल आने पर इसमें गुड़ मिलाएं। 
4. गुड़ मिल जाने के बाद गैस बंद कर चाय को छन्नी से छान कर पीएं। 

ध्यान दें- गुड़ डालकर चाय को ज्यादा देर न उबालें। नहीं तो चाय फट सकती है। 

 

तो चलिए अब जानते हैं कि इस गुड़ वाली चाय पीने के फायदों के बारे में...

 

माइग्रेन से दिलाए राहत 

एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर गुड़ का सेवन करने माइग्रेन पेन या आम सिरदर्द से आराम मिलता है। खासतौर पर गाय के दूध और गुड़ से तैयार चाय का सेवन करने से दर्द से मिनटों में राहत मिलती है। 

वजन रहेगा कंट्रोल

गुड़ को नेचुरल चीनी माना जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वाद के साथ सेहत भी बरकरार रहती है। इससे वजन बढ़ने की परेशानी से बचा जा सकता है। खासतौर पर सर्दियों में लोग बार-बार चाय पीना पसंद करते हैं। ऐसे में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करना बेस्ट रहेगा। 

PunjabKesari

बेहतर पाचन तंत्र 

इससे तैयार चाय का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। असल में इसे बनाने में बहुत कम मात्रा में आर्टिफिशल स्वीटनर इस्तेमाल होता है। ऐसे में इससे तैयार चाय का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम रहता है। 

इम्यूनिटी बढ़ाए

इसके एनर्जी बूस्टर फूड की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इससे तैयार चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। साथ ही दिनभर शरीर तरोताजा रहता है।

खून बढ़ाए

आयरन से भरपूर गुड़ का सेवन करने से खून की कमी पूरी होने में मदद मिलती है। ऐसे में एनिमिया पेशेंट को चाय में गुड़ मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ने के साथ थकान व कमजोरी से भी राहत मिलती है। साथ ही इससे शरीर के सभी अंगों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है।

PunjabKesari

ज्यादा गुड़ का सेवन करने से बचें

भले ही गुड़ पोषक तत्वों से भरा होता है। मगर इसकी तासीर गर्म होने के चलते इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। नहीं तो सेहत को हानि हो सकती है। 

- ज्यादा गुड़ का सेवन करने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। 

- नाक से खून भी निकल सकता है। 

- वजन बढ़ने की परेशानी हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static