ठंडी-ठंडी लस्सी पीनी क्यों जरुरी? जानिए इसके लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 10:43 AM (IST)

गर्मियों में शरीर को हाईड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। मगर आप ठंडी-ठंडी लस्सी भी पी सकते हैं। दही से तैयार लस्सी विटामिन, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट होने के साथ दिनभर फ्रेश रहेगा। शरीर की गर्मी दूर होकर ठंडक का अहसास होगा। आप सिंपल की जगह पर गुलाब, गुलकंद, फ्रूट्स आदि की लस्सी बना सकती है। ऐसे में यह टेस्टी होने से बच्चे भी इसे आसानी से पी लेंगे। 

तो चलिए जानते हैं लस्सी पीने के लाजबाज फायदों के बारे में...

 

इस समय पीएं लस्सी

लस्सी को सुबह नाश्ते व दोपहर खाने के बाद पीना बेस्ट माना जाता है।

डिहाइड्रेशन से बचाव 

रोजाना 1 गिलास लस्सी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। ऐसे में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव रहता है। 

PunjabKesari

ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल

लस्सी में पोटैशियम होने ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। ऐसे में इससे दिल स्वस्थ रहता है। साथ ही इससे संबंधित बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी बढ़ाए

दही में लैक्टिक एसिड व प्रोबायोटिक्स गुण होते हैं। ऐसे में इससे तैयार लस्सी पीने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही लस्सी पीने से शरीर की बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता तेज होती है। खासतौर पर कोरोना काल में हर इसका सेवन जरूर करना चाहिए।‌

पाचन क्रिया रखे दुरुस्त

गर्मियों में ज्यादा मसालेदार व तला हुआ खाने से पाचन शक्ति धीमी पड़ जाती है। ऐसे रोजाना 1 गिलास लस्सी पीना फायदेमंद होता है। इससे पेट साफ रहता है। पाचन तंत्र मजबूत होने से इससे जुड़ी परेशानियां से आराम रहता है। 

PunjabKesari

गैस और कब्ज से दिलाए छुटकारा 

गर्मियों में ठंडी-ठंडी रस्सी पीने से गैस, कब्ज व पेट संबंधी अन्य समस्याओं से राहत रहती है। साथ ही पेट की जलन शांत होकर ठंडक का अहसास होता है।

शरीर को ठंडक पहुंचाएं

इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। इसलिए गर्मियों में खासतौर लस्सी का सेवन करें।

तनाव करें कम 

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति तनाव से घिरा हुआ है। ऐसे में इस दौरान लस्सी का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहेगा। इसमें मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स तनाव तनाव कम करने में मदद करते हैं। 

वजन घटाएं

लस्सी दही से बनती है। वहीं दही लो फैट माना जाता है। साथ ही लस्सी में हाई प्रोटीन होने से यह वजन कंट्रोल रखती है। 

PunjabKesari

थकान व कमजोरी करें दूर

इसका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में थकान व कमजोरी दूर होती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static