गर्मियों में जरूर खाएं चेरी, जानिए डाइट में शामिल करने का तरीका व फायदे

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 11:09 AM (IST)

गर्मियों में खुद को फिट एंड फाइन रखने के हैल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है। इससे शरीर को पूरा पोषण मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। ऐसे में चेरी खाना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें मौजूद पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण शरीर का पीएच लेवल बैलेंस रखने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। बीमारियों से बचाव रहने के साथ बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं चेरी के फायदों के बारे में विस्तार से...

चेरी में मौजूद पोषक तत्व

चेरी में विटामिन ए, बी, सी और ई, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैश‍ियम, मैग्‍न‍िश‍ियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लामेट्ररी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-एजिंग गुण होते हैं।

ऐसे करें डाइट में शाम‍िल

- आप इसे सीधा भी खा सकते हैं।
- इसे सूखा कर कैंडी की तरह डाइट में शामिल किया जा सकता है।
- इसे केक में मिलाकर खाएं। इसके लिए आपको केक में चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- इसके अलावा आपचेरी कुकीज, चेरी चॉकलेट जैसी हेल्‍दी रेस‍िपीज भी ट्राई कर सकती है।
- इसे सलाद के तौर पर भी खाया जा सकता है।
- चेरी का जूस, शेक भी सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद रहेगा।

PunjabKesari

आप इसे शाम या किसी भी समय भूख लगने पर खा सकते हैं।

गर्मियों में चेरी खाने के फायदे

गर्मियों में शरीर का पीएच बिगड़ने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर चेरी
बॉडी का पीएच बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है। इसके साथ ही इसके सेवन से वजन कंट्रोल रहता है। साथ ही पाचन दुरुस्त रहने से पेट संबंधी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

चेरी खाने के अन्य फायदे

- चेरी मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में कैंसर के सेल्स बढ़ने से रोकते हैं। ऐसे में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।
- पोटेशियम, मैग्निशयम तत्व दिमाग स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसे में तनाव कम होकर दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है।
- इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम रहता है। साथ ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहता है। साथ ही इससे जुड़ी बीमारियों से बचाव रहता है।
- इसमें कैल्शियम, विटामिन, आयरन पोषक तत्व होने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है।
- इसके  सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम आदि मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है।

PunjabKesari


- शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है।
- इसमें विटामिन ए होने से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है।
- इसमें कैलोरी होने के बावजूद भी डायबिटीज व मोटापे से परेशान लोग इसे बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं।
- पाचन दुरुस्त होने से पेट दर्द, अपच, जलन, एसिडिटी से आराम रहता है।
- चेरी का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर होकर अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
- सेहत के साथ स्किन के लिए भी चेरी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, पिंपल्स, झुर्रियां, झाइयां, काले घेरे आदि साफ करके त्वचा की रंगत निखारने में मदद करते हैं। एक शोध के अनुसार, चेरी खाने से स्किन गहराई से पोषित होकर लंबे समय तक हैल्दी व जवां रहती है।
- स्किन के साथ बालों की समस्या से भी राहत मिलती है। चेरी का सेवन करने से बाल जड़ों से पोषित होते हैं। ऐसे में हेयर फॉल, डैंड्रफ, स्‍प‍िल्‍ट एंड्स की परेशानी दूर होकर बाल घने, लंबे, मुलायम व सुंदर नजर आते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static