स्किन की इन समस्याओं को दूर करता है 'चक्रफूल' ,जानिए इसके चमत्कारी फायदे

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 12:31 PM (IST)

भारीतय रसोई में स्वाद के लिए बहुत से मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इन से उस चीज का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही हमारी रसोई में ही ऐसी कईं चीजें होती हैं जिनसे हमारी सेहत को बहुत से फायदे मिलते हैं। कईं लोगों को तो इन मसालों के लाभकारी गुणों के बारे में पता भी नहीं होता। तो चलिए आज हम आपको चक्र फूल जिसे अंग्रेजी में ( Star Anise) कहा जाता है उसके गुणों के बारे में बतातें हैं। 

PunjabKesari

इस चक्र फूल का प्रयोग हम अपने खाने में भी करते हैं लेकिन इससे सूजन और जोडो़ं के दर्दों से भी राहत मिलती है इतना ही नहीं इससे शरीर को और भी बहुत से फायदे मिलते हैं तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

सेहत को मिलते हैं यह साभ 

1. अस्थमा और खांसी से दिलाए राहत 

इसके सेवन से खांसी जुकाम और अस्थमा जैसी बीमारी का भी इलाज संभव है। अगर आपको फ्लू ने जकड़ लिया है तो भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। 
इसका सेवन करने के लिए आप इसे पानी में उबाल कर पी सकते हैं या फिर आप इसे दूध में उबालकर भी पी सकते हैं। 

2. सूजन करे दूर 

PunjabKesari

अगर आपको पेट फूलने, सूजने या दर्द की शिकायत रहती हैं या फिर अगर आप को पाचन संबंधी प्रॉबल्म रहती है तो भी यह काफी लाभकारी है। आप इसका सेवन दूध या पानी के साथ उबालकर कर सकते हैं। 

3. घाव को करे ठीक

यह छोटा सा चक्रफूल इतना लाभकारी है कि इससे आपका घाव व चोट भी ठीक हो सकती है। इससे चोट या घाव पर हो रहे दर्द से भी आपको राहत मिलेगी। 

4. गैस की समस्या करे दूर 

इस चक्रफूल से पाचन शक्ति तो मजबूत होती ही है साथ ही इससे गैस की समस्या भी दूर होती है। इसके लिए आप इसे किसी भी खाने की चीज में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं या फिर आप इसे पानी में उबालकर भी पी सकते हैं। 

5. हार्ट डिजीज़, डायबिटीज जैसी बीमारी को रेकने में सहायक 

चक्रफूल जितनी छोटी बीमारियों के लिए लाभकारी होता है वहीं इससे हार्ट डिजीज़, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियां भी इसके आगे घुटने टेक देती हैं। इसमें पाए जाने वाले  एंटीऑक्सीडेंट इन बीमारियों से लड़ने में काफी सहायक होते हैं। 

6. भरपूर विटामिन्स

 चक्रफूल में बहुत सारे विटामिन्स पाए जाते है जिससे हमारे शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। इसमें विटामिन ए और सी दोनों के विटामिन में ऐंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो सेल्युलर हेल्थ, स्किन हेल्थ और आई हेल्थ के लिए काफी लाभकारी होते हैं। 

7. गठिया से बचाए

अगर आपको गठिया की बीमारी है तो आप इसके तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं और आप उससे मालिश कर सकते हैं इससे जोड़ों के दर्द और गठिया दोनों से राहत मिलती है। 

8. महिलाओं के हार्मोनल हेल्थ के लिए बेहतर 

इसके प्रयोग से स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध का उत्पादन बढ़ता है और यह  महिलाओं के हार्मोनल हेल्थ के लिए बेहतर होता है। 

9. माउथ वॉश का करे काम

PunjabKesari

अगर आप के मुंह से दुंगध आती है तो भी आप इस चक्रफूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसका प्रयोग माउथ वॉश के रूप में कर सकते हैं जिससे आपके मुंह से बदबू आना भी कम हो जाएगा। 

स्किन के लिए भी है लाभकारी 

चक्रफूल से सेहत को तो कईं फायदे मिलते हैं साथ ही इससे स्किन को भी कई लाभ मिलते हैं । 

1. चक्र फूल को रिंकल्स के ट्रीटमेंट में बहुत लाभकारी है। 

2. इसकी पेस्ट से भी स्किन को बहुत से लाभ मिलते हैं। इसकी पेस्ट को चेहरे पर लगाने से वह सॉफ्ट बनती है और उसमें मौजूद फ्री रैडिकल्स भी बाहर निकल जाते हैं।

3. स्किन को करे टाइट।

PunjabKesari

4. ड्राइ और ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है ।

5. चेहरे के दाग-धब्बों को करे दूर।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static