World Hand Washing Day: क्या आप जानते हैं हाथ धोने का सही तरीका?

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2019 - 12:11 PM (IST)

हर साल 15 अक्तूबर के दिन को 'ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे' के रुप मेें मनाया जाता है। दुनिया के अनके देशों में वर्ष 1846 के दौरान कई ऐसी बीमारियों पता चलीं जो केवल गंदगी से फैल रही थीं। इनका स्त्रोत गंदे हाथों को माना गया। इसके बाद से मैडीकल साइंस में हाथ धोना जरुरी कर दिया गया। 
इस दिन को मनाने के उद्देश्य लोगों को रोजमर्रा के कुछ कार्य करने कसे पहले व बाद में हाथ धोने के प्रति जागरुक करना है। कई बार लोग जानते हुए भी जल्दबाजी व आलस के कारण हाथ धोने में लापरवाही करते हैं। इन दिन को मनाने के कारण यही है कि लोगों को हाथ न धोने से होने वाले नुक्सान व बीमारियों के प्रति सचेत किया जाए। हमारे आस-पास ढेरों कीटाणु और बीक्टीरिया होते हैं जो हमें दिखाई नहीं देते। 

बच्चों के लिए हाथ धोना है जरुरी 

बच्चे जब भी घर से बाहर या अंदर ही खेलते है तो न चाहते हुए भी ऐसी कई चीजों के संपर्क में आते है जो कि गंदी होती है व उससे इंफेक्शन फैल सकता है। ऐसे में बच्चे ज्यादातर बिना हाथ धोए ही खाना खाने लगते है जिससे वह कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते है। इतना ही नही हाथ के माध्यम से ही कीटाणु पेट में प्रवेश करते है जिससे पेट में कीड़े का खतरा बढ़ जाता है। हाथों की सफाई न होने के कारण 50 प्रतिशत बच्चे बीमार रहते है वहीं 99 फीसदी कीटाणु अच्छे से हाथ धोने पर निकल जाते हैं। 

PunjabKesari,nari

हाथ न धोने पर हो सकती है बीमारियां 

- हाथ बिना धोए हम भोजन करें तथा आंखों या नाक को छुएं तो इंफैक्शन या बीमारियां हो सकती हैं।
- हाथ न धोने पर दिमागी बुखार, इंफ्लूएंजा, हैपेटाइटिस ए, दस्त जैसी संक्रामक बीमारियां हो सकती हैं।
- गंदी चीजों के संपर्क में रहने से बच्चों को स्किन इंफेक्शन भी हो सकती है।  

कब जरुरी है हाथ धोना 

- भोजन करने से पहले व बाद।
- किसी चोट, पट्टी या किसी मिट्टी वाली जगह को हाथ लगाने के बाद।
- बच्चे अगर जावनर को हाथ लगाते है तो उनके हाथ जरुर धुलवाएं।
- नाक व हाथ पोछने के बाद हाथ धोएं।

PunjabKesari,nari

- टॉयलेट या वॉशरुम जाने के बाद हाथ जरुर धोएं।
- दवाई खाने से पहले 
- छींकने के बाद
- नाक में उंगली डालने के बाद

हाथ धोने का सही तरीका

- सैनिटाइजर या साबुन हाथों में लेकर कम से कम 20 सेंकड तक हाथों को अच्छी तरह से रगड़ कर धोएं। इस प्रक्रिया में दोनों हाथों की हथेलियों के साथ-साथ हाथ के पिछले भाग, उंगलियों के बीच और नाखूनों को भी रगड़ें। उसके बाद हाथ को पानी से अच्छी तरह से धोएं।

PunjabKesari,nari

- ऐसा करने से ही बैक्टीरिया और गंदगी निकल पाती है।
- इसके बाद नल को बंद करने के लिए तैलिए या अपनी कुहनी का इस्तेमाल करें। धोने के बाद हाथों को सूखे तौलिए या एयर ड्रायर से सुखाएं। ध्यान रखें अपना रुमाल या तौलिया ही इस्तेमाल करें।

अन्य विकल्प 

PunjabKesari,nari

हाथ धोने के लिए अगर पानी न हो तो इन दिनों हाथ साफ रखने के लिए हैंड सैनिटाइजर, वाइप्स व खास तरह के टिशू पेपर्स का उपयोग किया जा सकता है। इसी के साथ आप राख या साफ मिट्टी का भी प्रयोग कर सकते है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static