NCB की रेड पर पहली बार बोले हर्ष, कहा- मेरे घर पर लोग सुबह ही आ जाते हैं

punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 04:36 PM (IST)

ड्रग्स मामले में काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया पर एनसीबी की तलवार लटक रही है। ड्रग्स रखने और उसका सेवन करने के आरोप में भारती और हर्ष को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी। इसी बीच हर्ष ने पहली बार एनसीबी की रेड को लेकर बात की है। बिग बाॅस के वीकेंड के वाॅर में हर्ष शो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एनसीबी को लेकर अपना रिएक्शन दिया। 

PunjabKesari

एनसीबी की रेड पर ली चुटकी

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए हर्ष बिग बाॅस के घर पहुंचे। जहां उन्होंने घरवालों के साथ जमकर मस्ती की। तभी हर्ष ने एनसीबी की रेड पर चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'माफ करना मैं सुबह-सुबह आ गया। क्योंकि मेरे घर पर भी आजकल लोग सुबह-सुबह आ जाते हैं और बहुत कुछ करके चले जाते हैं।' 

PunjabKesari

शेयर किया वीडियो

कलर्स टीवी ने इस दौरान का एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें हर्ष और उनके साथ नन्हे गर्वित घरवालों के साथ हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

घर से बरामद हुआ था ड्रग

गौरतलब है कि एनसीबी ने भारती और हर्ष के घर समेत ऑफिस पर रेड मारी थी। इस दौरान उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। भारती और हर्ष ने पूछताछ के दौरान ड्रग्स लेने की बात भी कबूली थी। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि कुछ दिनों बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static