जैद दरबार संग इस दिन निकाह करेंगी गौहर, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Dec 01, 2020 - 05:14 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 7' की विजेता गौहर खान इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी की खबरों के कारण सुर्खियां बटोर रही है। गौहर और जैद सगाई के बंधन में बंध चुके हैं। सगाई की तस्वीरें गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। जिसमें गौहर एंगेजमेंट रिंग फलाॅन्ट करती दिखाई दी थी। वहीं अब यह कपल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। गौहर ने अपने निकाह की तारीख का ऐलान कर दिया है। 

PunjabKesari

गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैद दरबार संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने अपने निकाह की तारीख का भी ऐलान किया है। उनके लिखे कैप्शन के मुताबिक गौहर 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

 

इसके साथ ही गौहर का कहना है कि दोनों की शादी बेहद सिंपल तरीके होगी। कोरोना महामारी के कारण शादी में ज्यादा मेहमान शामिल नहीं होंगे। सिर्फ दोनों के परिवार और करीबी ही शादी में शामिल होंगे। 

PunjabKesari

खबरों की मानें तो उनकी शादी के फंक्शन 22 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। दोनों मुंबई के 5 स्टार होटल ITC मराठा में राॅयल वेडिंग करने वाले हैं। करीबी सुत्रों के मुताबिक शादी में सब कुछ गौहर की पसंद का रखा जाएगा। दोनों की वेडिंग थीम राॅयल रखी गई है।फिलहाल गौहर खान और जैद इस समय दुबई में रोमांटिक वेकेशन एन्जाॅय कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static