योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 26 के साथ- साथ 27 मार्च को भी रहेगी रामनवमी की छुट्टी
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 04:57 PM (IST)
नारी डेस्क: भगवान राम के जन्म का उत्सव राम नवमी, गुरुवार, 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। इस प्रमुख हिंदू त्योहार के अवसर पर देश भर के कई राज्यों में स्कूल स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और कुछ सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 26 और 27 की कंफ्यूजन के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें: दिल पर पत्थर रख हरीश राणा के माता- पिता ने अपने लाल को दी अंतिम विदाई
दरअसल इस साल 26 मार्च को राम नवमी के लिए दोपहर का मुहूर्त है, वहीं 27 मार्च को राम नवमी की उदयातिथि प्राप्त हो रही है. ऐसे में कन्फ्यूजन है कि राम नवमी किस दिन मनाई जाएगी। पहले 26 मार्च यानि गुरुवार को राम नवमी की छुट्टी घोषित कर दी गई थी, लेकिन अब इसके साथ-साथ 27 मार्च यानि शुक्रवार को भी अवकाश रहेगा। न्यायालयों में रामनवमी का अवकाश पहले 26 मार्च को घोषित था, लेकिन अब हाईकोर्ट ने इसे 27 मार्च को बदल दिया है।
यह भी पढ़ें: आंखें बता देती है किडनी का सारा हाल, शरीर ये 5 इशारों से समझो गुर्दे पर आए संकट को
रामनवमी पर्व पर बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं। ऐसे में पहले से घोषित 26 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के साथ अब 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है, अतिरिक्त अवकाश से लोगों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। लगातार दो दिन की छुट्टी से श्रद्धालुओं को न केवल धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, बल्कि यात्रा और दर्शन भी अधिक सहज हो सकेंगे।

