श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुईं Priyanka Chopra, लंगर में बर्तन धोकर की सेवा
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 06:48 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन Priyanka Chopra मंगलवार को पंजाब पहुंचीं, जहां उन्होंने अमृतसर स्थित पवित्र श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव और सादगी के साथ गुरुघर में समय बिताया और देश-दुनिया के कल्याण के लिए अरदास की।
दर्शन के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सेवा भाव का उदाहरण पेश करते हुए लंगर घर में आम श्रद्धालुओं की तरह बर्तन धोए। इसके साथ ही उन्होंने अन्य छोटी-छोटी सेवाओं में भी हिस्सा लिया। उनकी विनम्रता और सादगी ने वहां मौजूद संगत का दिल जीत लिया।
गुरुद्वारे में मौजूद लोगों ने उनकी सेवा भावना की सराहना की और उनके इस सरल स्वभाव की तारीफ की। प्रियंका का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है, जहां फैंस उनके इस रूप को खूब पसंद कर रहे हैं।
यें भी पढ़ें : LPG संकट में स्टोव का सहारा, अब 21 राज्यों में राशन की दुकानों पर फिर से मिलेंगे मिट्टी के तेल
यह पहली बार नहीं है जब Priyanka Chopra ने अपनी सादगी और आध्यात्मिकता से लोगों का दिल जीता हो, लेकिन इस बार उनका गुरुद्वारे में सेवा करना खास तौर पर लोगों को प्रभावित कर गया।

