घर की नेगेटिव एनर्जी मिनटों में होगी दूर, बस आजमा लें ये वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Mar 31, 2021 - 10:53 AM (IST)

घर पर शांति से बैठ कर हर किसी को सुकून मिलता है। मगर कई बार यहां भी मन अशांत रहता है। इसके पीछे का कारण घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी होती है। इससे रिश्तों में खटास आने के साथ धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वास्तु से जुड़े कुछ उपाय करने से इन समस्याओं से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

भगवान गणेश की मूर्ति

घर के मेन एंट्रेंस पर प्रथम पूजनीय गणेश की मूर्ति या तस्वीर लगाएं। इसके अलावा मेन गेट पर रोली से 'स्वास्तिक और ऊं' का निशान बनाएं। इससे घर पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा ही प्रवेश करेगी। ऐसे में घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। 

PunjabKesari

खिड़की खोलें

रोजाना सुबह घर की खिड़कियां खोलें। इससे सूरज की किरणें घर पर पड़ेगी। ऐसे में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ खुशहाली भरा माहौल बना रहेगा। इसके साथ ही घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें। 

घर की साफ-सफाई का रखें ध्यान 

वास्तु के अनुसार, घर में मौजूद गंदगी नकारात्मकता फैलाने का काम करती है। ऐसे में समय-समय पर घर की सफाई का ध्यान रखें। साथ ही साफ-सुथरी जगह पर ही देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में घर का माहौल सही रहने के साथ अन्न व धन संबंधी परेशानियां दूर होेने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

किचन की सफाई का रखें विशेष ध्यान

खाना टेस्ट के साथ हमारी सेहत का भी ख्याल रखता है। ऐसे में किचन की सफाई का खास ध्यान रखें। गैस स्टोव से लेकर सिंक तक हर चीज एकदम साफ रखें। इसके साथ ही किचन में पड़े टूटे बर्तनों को फेंक दें। असल में, टूटी चीजें घर में नेगेटिविटी फैलाने का काम करते हैं। ऐसे में सेहत खराब होने के साथ घर का माहौल अशांत होता है। 

रोजाना करें पूजा

मान्यता है कि रोजाना पूजा-पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में रोजाना सुबह-शाम घर के मंदिर में देसी घी का दीपक व अगरबत्ती जलाकर पाठ करें। पूजा के दौरान घंटी व बाद में शंख बजाएं। साथ ही अगरबत्ती का धुआं घर के सभी कमरों व कोनों पर फैलाएं। इससे घर में मौजूद नेगेटिविटी दूर होगी। कलह-कलेश दूर होकर सुख-समृद्धि, शांति व खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। 

PunjabKesari

तुलसी का पौधा

घर पर तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसमें देवी-देवताओं का वास होता है। साथ ही घर में तुलसी का पौधा होने के देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है। इसे घर की उत्तर दिशा में लगाएं। साथ ही शाम को घी का तेल का दीपक जलाकर पूजा करनी चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। पैसों की किल्लत दूर होकर सुख-समृद्धि व खुशियों का आगमन होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static