क्या मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही तरक्की तो सफलता दिलाएंगे ये वास्तु उपाय

punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 12:27 PM (IST)

आज के दौर पर हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा चल रही है। हर कोई एक-दूसरे से आगे निकलनेा चाहता है। वहीं इसके कारण नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करना बेहद मुश्किल हो गया है। इसके अलावा कई बार लाख कोशिशों व मेहनत के बाद में सफलता व तरक्की हासिल नहीं होती है। वास्तु अनुसार, इसके पीछे का कारण आपका व्यवहार व नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। ऐसे में आप कुछ उपायों के करके सफलता के रास्ते में आने वाली रुकावटों को पार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

अपना व्यवहार बदलें

व्यापार में सफलता के रास्ते में बांधा आने का एक कारण गलत व्यवहार भी माना जाता है। इसके लिए अगर आप बहुत गुस्सैल है तो अपने नेचर को बदलें। कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को बेहतर बनाएं। अपने सहकर्मियों से अच्छे से बात करें व उनके साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करें। 

सफाई का रखें ध्यान 

कार्यक्षेत्र में अपने डेस्क व कैबिन की सफाई का खास ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार, इधर-उधर बिखरा सामना नकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करता है।ऐसे में तरक्की में रुकावटें पैदा हो सकती है। 

PunjabKesari

डेस्क पर रखें यह चीज 

माना जाता है कि डेस्क पर छोटा सा कैलेंडर रखने से सफलता के रास्ते खुलते हैं। इसलिए इसे अपने कार्यक्षेत्र के डेस्क पर जरूर रखें। इससे आपके प्रमोशन के चांचिस बढ़ेंगे। 

धातु का कछुआ या मछली 

वास्तु में धातु का कछुआ व मछली बेहद शुभ मानी जाती है। ऐसे में इसे कार्यक्षेत्र के डेस्क पर रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही सफलता के रास्ते खुलेंगे। 

PunjabKesari

गाय को रोटी खिलाएं

हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा देकर पूजा जाता है। माना जाता है कि गाय में देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि गाय की सेवा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। जीवन व नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होकर आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसकलिए रोजाना ऑफिस व कार्यक्षेत्र में जाते समय गाय को रोटी खिलाकर आशीर्वाद लें। इससे सफलता के रास्ते में आने वाली परेशानियां दूर होकर तरक्की मिलेगी। 

धारण करें रुद्राक्ष की माला

रुद्राक्ष को बेहद ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसे धारण करने व माला जपने से जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। कारोबार व नौकरी से जुड़ी परशानियां दूर होकर घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। ऐसे में अगर आपको कई कोशिशों के बाद भी सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं तो रूद्राक्ष की माला धारण करें। इसके अलावा अंगूठी में सफेद मोती जड़वाकर पहनने से भी फायदा मिलता है। मगर इन्हें धारण करने से पहले एक किसी ज्योतिष की सलाह लेना ना भूलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static