Vastu Bedroom: कमरे में लगाएं ये तस्वीरें, हमेशा बना रहेगा प्यार

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 11:02 AM (IST)

लोग अक्सर अपने बेडरुम को खासतौर पर सजाना पसंद करते हैं। इससे कमरे की खूबसूरती और भी निखरकर आती है। मगर वास्तु अनुसार, बेडरुम में कुछ खास तस्वीरें या मूर्तियां लगाना शुभ होता है। इससे पति-पत्नी के बीच चल रहा मनमुटाव दूर होकर रिश्तों में मिठास आती है। इसके साथ ही दोनों में हमेशा प्यार का एहसास बना रहता है। चलिए जानते हैं उन शुभ तस्वीरों के बारे में...

हमेशा बना रहेगा प्यार

वास्तु अनुसार, बेडरुम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच हमेशा प्यार बना रहता है। पति-पत्नी द्वारा बांसुरी बजाते हुए राधा-कृष्ण की तस्वीर को सुबह उठकर देखने से दोनों के संबंधों में मजबूती आती है। भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की तस्वीर घर के हॉल में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

PunjabKesari

एक दूसरे का करेंगे सम्मान

हिंदू शास्त्रों में कामदेव और उनकी पत्नी देवी रति को प्रेम व काम का प्रतीक माना जाता है। इसलिए बेडरूम में नकी तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच हमेशा प्रेम बना रहता है। इसके साथ ही वे हमेशा एक- दूसरे का सम्मान और इच्छाओं का आदर करते हैं।

हंसों के जोड़े की तस्वीर लगाना शुभ

बेडरुम में हंसों के जोड़ों की तस्वीर या कोई शोपीस लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि व शांति का एहसास होता है। वास्तु अनुसार, एक हंस धन और दो हंस प्रेम का प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए एक सफेद हंस की तस्वीर घर के हॉल में और 2 हंसों की फोटो बेडरुम में लगानी चाहिए।

पति-पत्नी के बीच रहेंगे मधुर संबंध

मोर को श्रीकृष्ण का रूप और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मोर-मोरनी की तस्वीर बेडरुम में लगाने से पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आती है। सात ही लव लाइफ में रोमांस बरकरार रहता है। इससे घर व रिश्तों में खुशियों का आमगन होता है।

PunjabKesari

तोते के जोडे़ की तस्वीर लगाएं

हंसों की तरह तोतों को भी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। वास्तु अनुसार, रिश्ते में प्यार बरकरार रखने के लिए बेडरुम में तोते के जोडे़ की तस्वीर या मूर्ति रखना शुभ होता है। शास्त्रों अनुसार, तोते को प्यार के देवता कामदेव की पत्नी देवी रति का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही ये लंबी आयु और सौभाग्य का भी प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में शयनकक्ष में तोते की तस्वीर या मूर्ति लगाने से विशेष लाभ मिल सकता है।

वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाएं रखने के लिए

अगर किसी की मैरिड लाइफ में परेशानी चल रही हो तो पति-पत्नी को बेडरूम में अपनी मुस्कुराती हुई तस्वीर लगानी चाहिए। आप अपनी शादी की कोई फोटो बड़ी करके बेडरुम में लगा सकते हैं। वास्तु अनुसार, इससे वैवाहिक जीवन में विश्वास, मजबूती व मधुरता बनी रहती है। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बना रहने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

सिंगल तस्वीर लगाने से बचें

बेडरुम में पक्षी या राधा-कृष्ण जी की सिंगल तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे संबंधों में खटास आ सकती है। इसलिए शयनकक्ष में हमेशा युगल तस्वीर ही लगाएं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static