डांसर सपना चौधरी और मां-भाई के खिलाफ दर्ज हुई FIR, भाभी से दहेज में मांगी Luxury Car
punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2023 - 03:30 PM (IST)

मशहूर हरियाणवी डांसर व बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी का विवादों से गहरा नाता है। कई बार कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुकी सपना के खिलाफ अब FIR दर्ज हुई है। साथ-साथ उनके भाई और मां पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। डांसर की भाभी का आराेप है कि दहेज के रूप में उनसे क्रेटा कार की मांग की गई।
जानकारी के अनुसार सपना चौधरी, उनके भाई कर्ण और मां के खिलाफ पलवल के महिला थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि डांसिंग क्वीन और उनके परिवार ने दहेज में क्रेटा गाड़ी मांगी और कार ना मिलने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई।
सपना की भाभी का कहना है कि बेटी पैदा होने पर शगुन में क्रेटा कार मांगी गई। दरअसल बच्चा पैदा हाेने के बाद लड़की के मायके वाले शगुन के रूप में ससुराल वालों के लिए कई महंगे गिफ्ट लाते हैं। आरोप है कि सपना का परिवार चाहता था कि पीड़िता का परिवार कार उन्हें गिफ्ट में दे। इस मामले के सामने आने के बाद ना तो सपना, ना उनके भाई या मां की ओर से कोई रिएक्शन सामने आया है।
पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए कई बार प्रताड़ित किया गया। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। पति ने शराब के नशे में उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया । उनका कहना है कि शादी पर उनके परिवार ने 42 तोले सोना व दहेज का बाकी सामान भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद उनके ससुराल वाले उनसे खुश नहीं थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

देवऋषि कात्यान के घर पैदा हुई थी देवी कात्यानी, ऐसे हुआ था मां दुर्गा के छठे स्वरुप का जन्म

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हंगरी, पुर्तगाल सहित पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए

कार्तिकेय की मां होने के कारण पड़ा देवी स्कंदमाता का नाम, जानिए मां दुर्गा के पांचवे रुप की कथा

दक्षिण चीन सागर में पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत, चीन ने दी ‘‘गंभीर परिणाम'''' की धमकी