2 सिलाई मशीन से की शुरुआत...जिद में लॉन्च किया लेबल, आज सेलेब्रिटीज हैं Anita Dongre के कस्टमर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2024 - 12:15 PM (IST)

फैशन की दुनिया में भारत आज एक से बढ़कर एक उपलब्धियां हासिल कर रहा है। कई सारे भारतीय फैशन डिजाइनर इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्हीं में एक हैं अनीता डोंगेरे। वो भारतीय फैशन को ग्लोबल लेवल तक लेकर गई हैं। उनकी वेडिंग ड्रेसेज तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की पहली पसंद है। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें खूब मेहनत करनी पड़ी। एक समय पर उन्होंने 2 सिलाई मशीन से काम शुरू किया था और आज वो करोड़ों की मालकिन हैं। उनका सफर कई महिलाओं के लिए प्रेरणा है। 

PunjabKesari

रूढ़िवादी परिवार वाले सोच से ताल्लुक रखती हैं अनीता

अनीता एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके घर के लोग बहुत ही रूढ़िवादी सोच के थे। इनके घर की महिलाएं बाहर नौकरी नहीं करती थीं। लेकिन अनीता के पापा की पोस्टिंग मुंबई में थी। इसलिए उन्हें वहां अलग वातावरण मिला। इसी वजह से जब अनीता की पढ़ाई खत्म हुई और उन्होंने इंटर्नशिप करना शुरू किया तो पूरा परिवार नाराज हो गया। हालांकि उन्हें अपने माता- पिता से समर्थन मिला।

PunjabKesari

2 सिलाई मशीन से की थी करियर की शुरूआत

जब अनीता ने फैशन के क्षेत्र में कदम रखने का मन बनाया, उस समय ऐसे कोई कॉरपोरेट ब्रांड था नहीं जो महिलाओं के लिए सही रेंज के कपड़े बनाता हो।  बस अनीता ने महिलाओं के लिए कपड़े डिजाइन करने की सोची। 

PunjabKesari

गुस्से में लॉन्च किया था लेबल

महज 300 square फीट और 2 सिलाई मशीन के साथ  उन्होंने अपने ब्रांड की शुरुआत की। उन्होंने Indian के साथ वेस्टर्न फैशन का फ्यूजन किया। बिजनेस की शुरुआत में उनका आइडिया फेल ही हो गया। उनके बनाए कपड़ों को स्टोर में जगह नहीं दी जा रही थी। यहां तक की मॉल में अपनी शॉप तक नहीं खोलने दी गई। जिन्हें भी वो अपने डिजाइन किए कपड़े दिखाती वो रिजेक्ट कर देते, क्योंकि वो ट्रेंड से हटकर थे। बार- बार रिजेक्ट होने पर अनीता बेहद निराश हो गई और जिद में साल 1995 में उन्होंने अपना लेबल लॉन्च कर दिया। बस इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1 स्टोर से शुरू हुआ ये सिलसिला आज 270 स्टोर तक पहुंच गया है। उनकी ब्रांड की वैल्यू आज 1400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

PunjabKesari

आज अनिता फैशन की दुनिया में सबसे चर्चित नामों में से हैं। अनीता ने करीना कपूर से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक के लिए ड्रेस डिजाइन किए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static