60 प्लस नीतू कपूर के स्टाइलिश ब्लैक लुक के कायल हुए फैंस, बोले- आप लग रही हो ''संतूर दादी''

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 01:24 PM (IST)

नारी डेस्क: रिलायंस रिटेल की ईशा अंबानी की ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा ने भारत में विश्व प्रसिद्ध लग्जरी स्किनकेयर और हेयरकेयर ब्रांड, ऑगस्टिनस बेडर के लॉन्च का जश्न मनाया। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, नीतू कपूर से लेकर करण जौहर तक ने  इस कार्यक्रम में अपनी स्टाइल से चार चांद लगाए। हालांकि इस दौरान नीतू कपूर के सामने सब फीके दिखे। 

PunjabKesari
इस इवेंट में राहा कपूर की दादी नीतू कपूर ने अपने अंदाज से सबको कायल कर दिया। ब्लैक टॉप, पैंट और रेड हील्स में काफी स्टाइलिश दादी लग रही थी। इस दौरान उन्होंने  मिनिमलिस्टिक ज्वेलरी का चुनाव किया, साथ भी ब्लैक क्लच उनके लुक को रॉयल बनाने का काम कर रहा था। 

PunjabKesari
अपने मेकअप के लिए, नीतू ने फाउंडेशन, काजल और एक न्यूड लिपस्टिक चुनी। 66 साल की उम्र में भी वह खूबसूरत और क्लासी लग रही थी। साथ में कैमरे को दी गई प्यारी सी स्माइल उनकी खूबसूरती पर और चांद लगा रही थी। लोगों ने उनके  नेचुरल ग्लो की तारीफें करते कहा कि वह तो  'संतूर दादी' लग रही हैं। 

PunjabKesari

नीतू के अलावा शाहरुख की लाडली सुहाना खान भी इस इवेंट का हिस्सा बनी। सुहाना नेन ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस को मैचिंग हील्स के साथ पेयर किया था। उन्होंने मिनिमल मेकअप और एक छोटे से बैग के साथ अपना लुक कंप्लीट किया।

PunjabKesari
वहीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी इस दौरान स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इवेंट में सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी भी पहुंची। 
वहीं सूट-बूट पहने करण जौहर ने भी पैपराजी के लिए पोज दिए। वरुण सूद, जो वर्तमान में 'कॉल मी बे' में अपने प्रदर्शन के लिए प्रशंसा बटोर रहे हैं, इस कार्यक्रम में स्टाइल में पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static