ज्यादा दूध पीने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, जानिए क्या है रिसर्च

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 01:37 PM (IST)

आज के गलत खानपान, लाइफ स्टाइल के कारण लोग कई बीमारियों के शिकार हो रहें। ऐसे  में एक रिसर्च के अनुसार आज लगभग 11,50,000 लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में हैं। इसमें कैंसर से पीड़ित महिलाओं की संख्या 5 लाख 87 हजार है। इसके साथ ही औरतों में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर का पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक आज 1.5 लाख से भी अधिक औरते इसकी शिकार है। इसका पीछे का मुख्य कारण उनका अपनी डाइट का विशेष ध्यान न रखना है। ऐसे में उन्हें खाने में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो सेहत के लिए फायदेमंद हो। मगर एक रिसर्च के अनुसार पाया गया कि जिन महिलाओं द्वारा ज्यादा दूध का सेवन किया जाता है वे ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो सकती है। 

क्या कहती है रिसर्च?

एक रिसर्च के मुताबिक लगभग 8 साल के लिए 52 हजार 795 औरतों पर एक शोध किया गया है। ये शोध उन महिलाओं पर किया गया जिनकी उम्र 30 और इससे अधिक थी। ऐसे में 1,057 महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की शिकार पाई गई। इसके पीछे का मुख्य कारण अधिक मात्रा में दूध का सेवन पाया गया है। मगरइसमें पूरी तरह से कितनी सच्चाई है इसका अभी पता नहींं चला है। शोध के अनुसार एक दिन में 1 कप दूध का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा 50 प्रतिशत होता है। इसके साथ 2 ये 3 कप पीने से यह खतरा बढ़ कर 70 से 80 प्रतिशत तक माना जाता है। हांलाकि सोया का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर के होने से बचा जा सकता है। 

Image result for girl drinking milk,nari

क्या है कारण?

ब्रेस्ट कैंसर होने के पीछे की कारण हो सकते है। इसका मुख्य कारण है लोगों का खराब लाइफ स्टाइल। आज के बिजी शेड्यलू या टेस्ट के कारण लोग भारी मात्रा मे बाहर काखाना पसंद करते है। इसके कारण शरीर को कई बीमारियों के लगने का खतरा बढ़ता है। इस के अलावा  महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होने की मुख्य वजह धूम्रपान या अल्कोहल का ज्यादा सेवन करना है। एक रिपोर्ट के अनुसार जो महिलाएं ज्यादा उम्र में मां बनती है और इसके साथ ही नवजात को स्तनपान नहीं करवाती उन्हें स्तन कैंसर के होने के चांचिस ज्यादा होते है। इसके अलावा जेनेटिक कारणों से भी  औरते इस गंभीर बीमारी की शिकार हो रही है। 

Image result for breast cancer,nari

कैसे करें बचाव?

- 1 कप से ज्यादा दूध का सेवन न करें।
- नियमित रूप से सुबह 30 मिनट के लिए योगा और एक्सराइज करें। 
- तंबाकू, शराब, सिग्रेट आदि सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें।
- बाहर के फास्ट औऱ जंक फूड से दूरी बना कर रखें। 
- खाने में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- कैंसर युक्त चीजों को शामिल करें। 
- हरी- पत्तेदार सब्जियों और फलों, अंकुरित दालों का सेवन करें।
- दिन में 1 बार ताजे फलों, सब्जियों के जूस या साथ ग्रीट- टी को पीए। इनमें पाए जाने एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व शरीर में मौजूद कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद करती है। इसके साथ ही वजन कंट्रोल करने में भी फायदेमंद होती है। 

Image result for girl drinking green tea,nari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static