मनोरंजन जगत में शोक! इस मशहूर अभिनेता और वॉयस आर्टिस्ट की घर की मरम्मत करवाते हुई गई जान

punjabkesari.in Sunday, Nov 30, 2025 - 12:01 PM (IST)

नारी डेस्क:   ब्राजील के मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और लोकप्रिय वॉयस आर्टिस्ट टोनी जर्मेनो अब हमारे बीच नहीं रहे। 55 वर्ष की उम्र में उनका साओ पाउलो स्थित घर पर निधन हो गया। अपनी दमदार आवाज़ और शानदार अभिनय के लिए दुनिया भर में पहचाने जाने वाले टोनी की अचानक मौत से उनके प्रशंसक और साथी कलाकार सदमे में हैं।

घर की मरम्मत के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टोनी जर्मेनो हाल ही में अपने माता-पिता के साओ पाउलो वाले घर पर रह रहे थे, जहां कुछ रेनोवेशन का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े। गिरने से उनकी कई हड्डियां टूट गईं और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। इलाज के बावजूद वे इन चोटों से उबर नहीं सके और उनकी मृत्यु हो गई। अभिनेता के प्रतिनिधि ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है।

टोनी जर्मेनो का शानदार और करियर

टोनी जर्मेनो सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक बेहतरीन वॉयस-ओवर आर्टिस्ट, कॉमेडियन और परफॉर्मर भी थे। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में अपनी आवाज़ दी, जिनमें शामिल हैं

निकी, रिकी, डिकी एंड डॉन (Nickelodeon)

गो, डॉग, गो!

एलेना ऑफ एवलॉर

द मपेट्स

अभिनय की दुनिया में भी उनका योगदान बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने कई फिल्मों और सीरीज़ में काम किया जिनमें शामिल हैं

As Núpcias de Drácula (2018)

Labyrinth of Lost Boys (2025)

An Unforgettable Year: Autumn (2023)

उनकी परफॉर्मेंस और आवाज़ बच्चों और बड़ों—दोनों के दिलों में बस चुकी थी।

साथी कलाकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

टोनी जर्मेनो के निधन की खबर फैलते ही ब्राजील के मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्रसिद्ध अभिनेता मिगुएल फलाबेला ने सोशल मीडिया पर टोनी की एक तस्वीर शेयर करते हुए भावनात्मक संदेश लिखा "टोनी जर्मेनो अपने साथियों की गर्मजोशी भरी तालियों के बीच इस दुनिया को अलविदा कह गए। वे एक बेदाग पेशेवर, एक प्यारे दोस्त और एक अद्भुत कलाकार थे। उनके साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। डियर फ्रेंड, आप हमेशा याद आएंगे।" टोनी के जाने से मनोरंजन जगत ने एक प्रतिभाशाली, शांत स्वभाव वाले और मेहनती कलाकार को खो दिया है।

हमारी संवेदनाएं

टोनी जर्मेनो की आवाज़ और उनके अभिनय की छाप हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में बनी रहेगी। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static