दादी की 'फर्राटेदार इंग्लिश' सुन दंग रह जाएंगे बड़े-बड़े अंग्रेज

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2020 - 12:39 PM (IST)

अगर कोई एक या उसे ज्यादा भाषा बोलता या समझता है तो वह लाखों-करोड़ों से आसानी से बात कर सकता है। भारत देश में लोग हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा जानते हैं। लेकिन ऐसे कई गांव हैं जहां के लोग पढ़े-लिखे ना होने के कारण इंग्लिश नहीं बोल पाते। पर अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप चौंक जरूर जाएंगे। क्या आपने कभी किसी गांव की दादी को इंग्लिश बोलते हुए देखा है।


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राजस्थान के झुंझनू की एक बुजुर्ग महिला अंग्रेजी बोलती नजर आ रही है। इनका नाम भगवान देवी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को इंग्लिश बोलने में कोई समस्या नहीं आ रही है। इस वीडियो को IPS अफसर अरुण बोथरा ने रिकाॅर्ड कर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस बुजुर्ग महिला को अंग्रेजी बोलने के लिए 10 में से कितने नंबर दिए जाएंगे?'वीडियो में बुजुर्ग महिला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में सब कुछ अंग्रेजी में बोल रही हैं। सोशल मीडिया पर भागवनी देवी को 'इंग्लिश स्पीकिंग दादी' के नाम से प्रमोट किया जा रहा है। सच में, अंग्रेजी बोलती हुई दादी बेहद ही क्यूट लग रही हैं। इसके अलावा एक ओर वीडियो है जिसमें वह राजीव गांधी के बारे में इसी तरह से अंग्रेजी में बोलती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

'इंग्लिश स्पीकिंग दादी' की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लाइक मिल चुके हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें शशि थरूर से जोड़ दिया है। लोगों का कहना है कि वो शशि थरूर के लिए बहुत कड़ा कॉम्पटीशन हैं।

PunjabKesari

कुछ यूजर भगवनी देवी को 10 में से10 नंबर दे रहे हैं। वहीं एक ने तो उन्हें 10 में से 100 नंबर ही दे दिए। भागवनी देवी जिस तरह से बिना रुके अंग्रेजी बोल रही हैं वे कई लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने दिखा दिया है कि अंग्रेजी बोलना सिर्फ शहरी लोगों का काम नहीं होता।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static