Eid 2021: घर पर बनाएं 2 खास डेजर्ट, दोगुना हो जाएगा त्योहार का मजा

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 09:56 AM (IST)

आज का पावन त्योहार है। इस खास दिन पर लोग एक-दूसरे को ईद की बधाई देने के साथ मुंह मीठा करवाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए खास खजूर की बर्फी और गुड़ की रबड़ी की रेसिपी लेकर आए है। ऐसे में आप इसे ईद की दावत में बनाकर इस पर्व का दोगुना मजा उठा सकती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

1.खजूर बर्फी

 

सामग्री 

खजूर- 400 ग्राम (पिसा हुआ)
बादाम- 50 ग्राम (कटा हुए)
काजू- 50 ग्राम 
सूखे अंगूर- 50 ग्राम 
नारियल- 25 ग्राम (कद्दूकस)
इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
खसखस- 20 ग्राम 
घी- 75 ग्राम 

PunjabKesari

वि​धि

- पैन में धीमी आंच पर खसखस भूनकर प्लेट में निकाल लें।
- अब उसी पैन में घी गर्म करके ड्राई फ्रूट्स भूनें।
- इसमें नारियल, इलायची पाउडर मिलाएं।
- फिर खजूर का पेस्ट, सूखे अंगूर डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
- तैयार मिश्रण को प्लेट में फैलाएं।
- थोड़ा ठंडा होने पर इसके स्लाइस काट लें।
- ऊपर से खसखस छिड़के और ठंडा करके सर्व करें।
- बाकी की खजूर बर्फी एयर टाइट कंटेनर में भर कर स्टोर कर लें।

2. गुड़ की रबड़ी

 

सामग्री 

गुड़-  2 कप (पिसा हुआ)
दूध - 3 लीटर
केवड़ा जल - 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर- छोटा चम्मच

PunjabKesari

गार्निश के लिए

ड्राई फ्रूट्स- जरूरत अनुसार (बारीक कटे)

विधि

- पैन में दूध डालकर लगातार चलाते हुए उबालें।
- दूध गाढ़ा होने पर इसमें केवड़ा, इलायची और गुड़ पाउडर मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। 
- धीरे-धीरे दूध पक कर बेहद गाढ़ा होकर रबड़ी बन जाएगा। 
- तैयार रबड़ी को ठंडा करने के लिए अलग रख दें।
- अब इसे सर्विंग डिश में निकाल कर ड्राइ फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static