Eid 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के स्टनिंग आउटफिट और मेकअप लुक्स
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 12:51 PM (IST)
नारी डेस्क : ईद के मौके पर हर कोई खास दिखना चाहता है। अगर आप भी इस ईद अपने लुक को स्टाइलिश और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये आउटफिट और मेकअप आइडियाज आपके लिए परफेक्ट हैं। साड़ी, सूट या लहंगा हर लुक में स्टाइल, क्लास और ग्लैमर का सही कॉम्बिनेशन जरूरी है।
करीना कपूर खान का रॉयल साड़ी लुक
पठौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान का यह लुक ईद पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। उन्होंने सी-ग्रीन कलर की एम्ब्रॉयडर्ड प्री-ड्रेप्ड साड़ी-गाउन पहनी, जिसमें नेट और हैवी थ्रेड वर्क इसे फेस्टिव और क्लासी बनाता है। फिटेड सिल्हूट बॉडी को हाइलाइट करता है।
मेकअप और ज्वेलरी: स्मोकी आईस, मीनिमल मेकअप, बोल्ड चोकर और सॉफ्ट वेव्स हेयरस्टाइल।

सोनाक्षी सिन्हा का ट्रेडिशनल अनारकली लुक
सोनाक्षी का यह लुक पूरी तरह से रॉयल और ट्रेडिशनल वाइब देता है। ऑफ-व्हाइट/क्रीम कलर का अनारकली सूट गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और फ्लोई सिल्हूट के साथ बेहद ग्रेसफुल लगता है।
मेकअप और ज्वेलरी: हेवी झुमके, स्टेटमेंट रिंग्स, बालों में गजरा। नेकलेस स्किप करके ईयररिंग्स फोकस में।

अदिति राव हैदरी का रॉयल फ्यूज़न लुक
अदिति का यह लुक प्लाजो पैंट और जैकेट स्टाइल टॉप के साथ मॉर्डन और ट्रेडिशनल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
मेकअप और ज्वेलरी: नैचुरल मेकअप, सिंपल और स्लीक हेयरस्टाइल। नेकलाइन पर सफेद फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी एलिगेंट टच देती है।

हुमा कुरैशी का ब्लैक साड़ी लुक
हुमा का यह ब्लैक साड़ी लुक ईज ऑफ़ मेकिंग और लो एफर्ट फैशन का बेस्ट उदाहरण है।
मेकअप और ज्वेलरी: सेंटर पार्टेड ओपन हेयर, स्मोकी आईस, गोल्डन डोटेड ब्लैक साड़ी।

सारा अली खान का ग्रेसफुल आउटफिट
सारा ने ऑफ-व्हाइट/आइवरी टोन फ्लोई आउटफिट पहनकर क्लासी और ग्रेसफुल वाइब दिया। यह लुक दिन के फंक्शन, एंगेजमेंट या इंटिमेट वेडिंग के लिए परफेक्ट है।
मेकअप और ज्वेलरी: चोकर नेकलेस और लंबे ईयररिंग्स।

नरगिस फाखरी का ग्लैमरस लहंगा लुक
अगर आप ईद पर ग्लैमर चाहते हैं तो नरगिस का यह लहंगा लुक ट्राई करें। ट्रांसपेरेंट जैकेट और चांद बालियां इसे मॉर्डन और सिंपल बनाती हैं।

हिना खान का आसान लेकिन खूबसूरत लुक
हिना खान का यह लुक दिखाता है कि ज्यादा मेहनत या महंगे डिजाइनर ड्रेसेस की जरूरत नहीं। फूल लेंथ अनारकली सूट के साथ मैचिंग बाली और रिंग से यह लुक आसानी से क्रिएट किया जा सकता है।
ईद पर खूबसूरत दिखने के लिए महंगे आउटफिट या जटिल मेकअप की जरूरत नहीं है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये लुक्स आपको साड़ी, सूट और लहंगा में स्टाइलिश दिखने के आसान और क्लासिक तरीके बताते हैं। मेकअप और ज्वेलरी के सही चुनाव से आपका लुक पूरी तरह से फेस्टिव और एलिगेंट बन सकता है।

