घर पर बनाएं Eggless Almond Cookies

punjabkesari.in Saturday, Apr 28, 2018 - 09:57 AM (IST)

बादाम वाली कुकीज का स्वाद ही अलग होता है। इसे घर पर बड़ी जल्दी और आसानी से ओवन में बनाया जा सकता है। अगर आज आपका मन भी कुछ हल्का-फुल्का खाने का है तो Eggless Almond Cookies बना कर खाएं और सभी को खिलाए। तो देरी किस लिए आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
मक्खन- 190 ग्राम
चीनी पाउडर- 190 ग्राम
गेहूं का आटा- 310 ग्राम
बादाम पाउडर- 60 ग्राम
बेकिंग पाउडर- 1 टीस्पून 
इलायची पाउडर- 1 टीस्पून 
नमक- 1/4 टीस्पून 
दूध- 60 मि.ली.
बादाम

विधि
1. बाऊल में 190 ग्राम मक्खन, 190 ग्राम चीनी पाऊडर डाल कर ब्लेंड कर लें।
2. अब इसमें बाकी की सारी सामग्री डालें और दोबारा ब्लेंड करें।
3. फिर इसे अच्छी तरह गूंथे।
4. अब अपने हाथ में थोड़ा मिश्रण लें और हथेलियों से इसे कुकीज की शेप दें।
5. कुकीज को बेकिंग ट्रे पर रख कर बादाम के साथ गार्निश करें।
6. इसके बाद इसे ओवन में 350°F/180°C पर 20 मिनट तक बेक करें।
7. Eggless Almond Cookies तैयार है। अब इसे चाय के साथ परोसें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static