सुबह खाली पेट लहसुन खा लो बस! गारंटी से ये बीमारी पास भी नहीं फटकेगी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 19, 2025 - 04:54 PM (IST)

नारी डेस्क:  कच्चा लहसुन दिखने में भले ही छोटा हो, लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं। यह शरीर को अंदर से साफ रखता है, वजन कंट्रोल करने में मदद करता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और त्वचा को भी साफ बनाता है। रोजाना सिर्फ एक या दो कली कच्चा लहसुन खाने से कई तरह के हेल्थ लाभ मिलते हैं। इसलिए इसे कई लोग नेचुरल मेडिसिन भी कहते हैं। हर घर की रसोई में मौजूद लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। दादी–नानी के पुराने नुस्खों में भी लहसुन का उपयोग अक्सर किया जाता रहा है। पेट में गैस, खांसी, दर्द या इम्युनिटी बढ़ाने में यह बहुत उपयोगी माना जाता है।

डॉक्टरों का क्या कहना है?

मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम की कंसलटेंट क्लीनिकल और फंक्शनल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. मंजरी चंद्रा बताती हैं कि लहसुन सिर्फ हेल्दी फूड नहीं है, बल्कि एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। इसमें मौजूद एलिसिन (Allicin) नाम का तत्व इसे बहुत शक्तिशाली बनाता है। एलिसिन खून को साफ करता है, पाचन सुधारता है और दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज है लहसुन, जानिए इसे खाने के अन्य फायदे

 नेचुरल डिटॉक्स – शरीर की गंदगी बाहर निकालें

आजकल पैक्ड फूड, कम पानी, तनाव और नींद की कमी के कारण शरीर में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं। इससे थकान, गैस, मुहांसे, सुस्ती और पाचन खराब होने जैसी समस्याएं होती हैं। कच्चे लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड शरीर के खराब बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और लिवर को सक्रिय करके डिटॉक्स की प्रक्रिया तेज कर देते हैं। सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से शरीर हल्का और साफ महसूस होने लगता है।

  इम्युनिटी को बनाता है मजबूत

अगर मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी आपको पकड़ लेती है, तो कच्चा लहसुन आपके लिए बहुत उपयोगी है। यह प्राकृतिक एंटीबायोटिक और एंटीवायरल गुणों वाला फूड है। एलिसिन और एंटीऑक्सीडेंट इम्युनिटी सेल्स को मजबूत बनाते हैं, जिससे शरीर वायरस और बैक्टीरिया से तेजी से लड़ पाता है। कई शोधों में पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से लहसुन खाते हैं, उन्हें सामान्य सर्दी-जुकाम कम होता है।

 पाचन शक्ति को बेहतर करता है

कच्चा लहसुन पेट के लिए किसी वरदान जैसा है। यह अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाता है और खराब बैक्टीरिया को खत्म करता है। यदि आप रोजाना इसे खाली पेट खाएँगे, तो पाचन बेहतर होगा और पेट हल्का महसूस होगा। गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और भारीपन से परेशान लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

PunjabKesari

खून को साफ करता है

लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर खून में जमा गंदगी, खराब कोलेस्ट्रॉल और फैट को कम करते हैं। इसलिए इसे ब्लड प्यूरीफायर भी कहा जाता है। खून साफ होगा तो चेहरा साफ दिखेगा, पिंपल्स कम होंगे और ग्लो भी बढ़ेगा। इसके अलावा यह खराब कोलेस्ट्रॉल घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे दिल पर दबाव कम पड़ता है और ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है।

वजन घटाने में भी करता है मदद

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो कच्चा लहसुन सहायक हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और कैलोरी को जल्दी बर्न करने में मदद करता है। यह फैट सेल्स की गतिविधि को कम करता है, जिससे शरीर में फैट स्टोर होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। सुबह गर्म पानी या नींबू पानी के साथ अगर इसे लिया जाए, तो शरीर अच्छी तरह डिटॉक्स होता है।

 त्वचा को साफ और ग्लोइंग बनाता है

कच्चा लहसुन त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जब खून साफ होगा, तो त्वचा स्वाभाविक रूप से चमकने लगेगी। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के फ्री-रेडिकल्स और टॉक्सिन्स हटाते हैं, जिससे त्वचा हेल्दी रहती है और पिंपल की समस्या कम होती है।

लेकिन ध्यान रखें

कई लोग लहसुन को चेहरे पर सीधे लगा लेते हैं, इससे जलन हो सकती है। इसलिए इसे त्वचा पर न लगाएं सिर्फ सेवन करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। लेख में दी गई जानकारी की पूर्ण सटीकता या प्रभाव की कोई गारंटी नहीं है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static