Baisakhi में मैंगो लस्सी से करें मेहमानों का स्वागत, बेहद आसान है रेसिपी

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2023 - 10:37 AM (IST)

बैसाखी पंजाबियों का सबसे बड़ा त्योहार होता है। उनके लिए ये नया साल है, तो मुंह मीठा करना तो बनता है। इस खुशी के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं बेहद ही आसान सी मैंगो लस्सी की रेसिपी। इससे आपको आम की पौष्टिकता तो मिलेगी ही, साथ ही गर्मी में राहत भी मिलेगी...

PunjabKesari

सामग्री

आम – 4
दही – 2 कप
चीनी – 5 टेबलस्पून
इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
पुदीने के पत्ते – 3-4
टूटी फ्रूटी – 1 टी स्पून (ऑप्शनल)

विधि

1. मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम लें और उसे छीलकर उसका गुदा एक बर्तन में निकाल लें।
2. इसके बाद एक बड़े ब्लेंडर में आम का गूदा और दही डालें।
3. इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिक्स कर लें।
4. आवश्यकता अनुसार पानी डालकर एक चम्मच की मदद से सभी को मिक्स कर दें।
5.अब ब्लेंडर का ढक्कन लगाकर ब्लेंड कर दें।
6. 3-4 बार ब्लेंड करने के बाद मिक्सर बंद कर दें।
7. आपकी मैंगो लस्सी तैयार है। बर्फ डालकर सर्व करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static