Viral Pulse हाजमोला Drink रेसिपी
punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 04:58 PM (IST)
नारी डेस्क: गर्मियों के मौसम में इंटरनेट पर एक ड्रिंक तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देखकर हर किसी का बनाने का मन करता है। ये ड्रिंक्स बहुत ही टेस्टी लगती है, बच्चों और बड़ो दोनों को बहुत पसंद आती है। आज हम आपको बताएंगे कि ये ड्रिंक घर आप कैसे बना सकते है और इसके लिए क्या-क्या Ingredients लगेंगे। चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका...

सामग्री (Ingredients)
Pulse कैंडी – 10
हाजमोला टैबलेट – 6
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
काला नमक – 1 छोटा चम्मच
नींबू – आधा (रिम के लिए)
नींबू का रस – 2 छोटे चम्मच
बर्फ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार
नींबू के स्लाइस – 4
फैंटा – 180 मिली
कोका-कोला – 180 मिली
पुदीना पत्ते – सजाने के लिए
बनाने की आसान विधि (Preparation)
1. सबसे पहले 10 Pulse कैंडी और 6 हाजमोला टैबलेट को मूसल (ओखली) में डालकर अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें।
2. एक प्लेट में 1 छोटा चम्मच तैयार पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1 छोटा चम्मच काला नमक मिलाएं।
3. सर्विंग ग्लास के किनारों (रिम) पर आधा नींबू रगड़ें, फिर उन्हें इस मसाले वाले मिश्रण में डुबोकर अच्छी तरह कोट कर लें।
4. पहले गिलास में 1 छोटा चम्मच तैयार पाउडर, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, बर्फ के टुकड़े, 2 नींबू स्लाइस और 180 मिली फैंटा डालें। अच्छे से मिलाएं।
5. दूसरे गिलास में 1 छोटा चम्मच तैयार पाउडर, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, बर्फ के टुकड़े, 2 नींबू स्लाइस और 180 मिली कोका-कोला डालें। अच्छे से मिलाएं।
6. दोनों ड्रिंक्स को पुदीने की पत्तियों से सजाएं।
7. ठंडा-ठंडा सर्व करें और मजा लें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

