दशहरे पर करें ये छोटे-मोटे उपाय, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

punjabkesari.in Wednesday, Oct 13, 2021 - 05:55 PM (IST)

हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरे का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 15 अक्तूबर 2021 दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। इस दिन रावण दहन का खास मेला होता है। लोग दूर-दूर से मेला देखने जाते हैं। इस दिन पर कुछ कारगर उपाय करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन के संकट दूर होकर खुशियां दस्तक देती है। चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

PunjabKesari

शुभता के लिए

रावण दहन के बाद गुप्त दान करने से शुभफल की प्राप्ति होती है।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

दशहरे की शाम देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए किसी मंदिर में झाड़ू का दान करें। मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी की असीम कृपा होती है। इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। इसके अलावा दशहरे से लेकर लगातार 43 दिनों तक कुत्ते को बेसन के लड्डू खिलाएं। इससे भी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

नौकरी-व्यापार में सुधार करने के लिए

इसके लिए दशहरे के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करके उन्हें 10 फल चढ़ाएं। माता को सामग्री चढ़ाने के दौरान 'ॐ विजयायै नम:' का जाप करें। फिर उन फलों को गरीबों व बेसहारा को दान करें। ऐसा करने से नौकरी व कारोबार संबंधी समस्याएं दूर होगी। साथ ही सफलता के रास्ते खुलेंगे। मगर इस बात का ध्यान रखें कि इस उपाय को शाम के समय ही करें। कहा जाता है कि रावण को परास्त करने के लिए प्रभु श्रीराम ने भी शाम के समय पूजा की थी।

PunjabKesari

कोर्ट-कचहरी से छुटकारा पाने के लिए

दशहरे के खास पर्व पर शमी के पेड़ की पूजा करें। फिर शाम के समय पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। मान्यता है कि इस उपाय से कोर्ट-कचहरी के केस से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही सौभाग्य बढ़ता है।

कारोबार में तरक्की के लिए

अगर आपको कारोबार में नुकसान हो रहा है तो आप दशहरे के दिन खास उपाय कर सकते हैं। इसके लिए सवा मीटर पीले रग के कपड़े में एक नारियल लपेट लें। उसके साथ ही एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिष्ठान्न के साथ किसी भी राम मंदिर में चढ़ा आए। इससे व्यापार में तरक्की होने के योग बनने लगेंगे।

संकट से मुक्ति पाने के लिए

दशहरे के पावन दिन पर सुंदरकांड का पाठ पढ़ना या कथा कराने से सभी रोग और मानसिक परेशानियां दूर होती है।

सेहत के लिए

एक पानीवाला नारियल लेकर उसे सिर से 21 बार वारकर रावण दहन की आग में डाल दें। इससे बीमारियों व सकंटों से बचाव रहता है। आप इसे पूरे परिवार के सदस्यों से भी वार सकते हैं।

PunjabKesari

सकारात्मक ऊर्जा के लिए

फिटकरी का एक टुकड़ा लेकर घर के सभी सदस्यों से वार दें। फिर उसे छत या किसी सुनसान जगह पर पीछे की ओर फेंक दें। इसे अपने ईष्टदेव का ध्यान करते हुए फेंके। मान्यता है कि इससे नजरदोष दूर होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static