अचानक पतले से हो गए मोटे तो तुंरत चैक करवा लो अपना  Liver

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 06:23 PM (IST)

नारी डेस्क:  वजन बढ़ना कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत होता है,  इसके शरीर पर गहरे शारीरिक प्रभाव पड़ते हैं। इस बात से बहुत कम लोग अनजान हैं कि अचानक वजन बढ़ना (Sudden Weight Gain)  अंदर ही अंदर फैटी लिवर डिजीज (Fatty Liver Disease) जैसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। डॉक्टरों और सर्जनों के अनुसार, अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह आगे चलकर लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि ये बीमारी बिना किसी स्पष्ट लक्षण के, चुपचाप बढ़ती रहती हैं।


अचानक वजन बढ़ने के कारण 

जब शरीर में बहुत जल्दी फैट जमा होता है, तो वह सिर्फ पेट या शरीर के बाहर ही नहीं बल्कि लिवर के अंदर भी जमा होने लगता है। यही स्थिति फैटी लिवर कहलाती है।  इसके पीछे मुख्य कारण ज्यादा कैलोरी और जंक फूड, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, ज्यादा शुगर और प्रोसेस्ड फूड,  हार्मोनल बदलाव


फैटी लिवर होने पर शरीर देता है ये संकेत

शुरुआत में इसके लक्षण बहुत हल्के होते हैं, जैसे:

-लगातार थकान
-पेट के दाहिने हिस्से में भारीपन
-तेजी से वजन बढ़ना
-भूख कम लगना

कई बार यह बिना लक्षण के भी बढ़ता रहता है, इसलिए इसे “साइलेंट डिजीज” भी कहा जाता है।


 सर्जन के अनुसार बचाव के 5 आसान तरीके

डाइट कंट्रोल करें: जंक फूड, तली-भुनी चीजें कम करें, हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन बढ़ाएं। आप जो खाते हैं, वही आपके लिवर की सेहत तय करता है।

रोजाना एक्सरसाइज करें: रोज 30 मिनट वॉक या योग करें,इससे शरीर का फैट कम होता है और लिवर स्वस्थ रहता है।

शुगर और कार्ब्स कम करें: मीठी चीजें, कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड फूड से दूरी बनाएं, ज्यादा शुगर सीधे लिवर में फैट बढ़ाती है। 

वजन को धीरे-धीरे घटाएं: क्रैश डाइट से बचें, हर महीने 1–2 किलो वजन कम करना सही माना जाता है

 शराब से दूरी बनाएं: शराब लिवर पर सीधा असर डालती है और फैटी लिवर को और खराब कर सकती है।


जांच कराना बहुत जरूरी

अगर आपका वजन अचानक तेजी से बढ़ रहा है, लगातार थकान या पेट में दर्द हो, ब्लड रिपोर्ट में लिवर एंजाइम बढ़े हों तो जांच कराना बहुत जरूरी है। अचानक बढ़ता वजन शरीर का “रेड अलर्ट” हो सकता है। इसे नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर लिवर बीमारी में बदल सकता है। याद रखें धीरे-धीरे बढ़ा वजन कंट्रोल हो सकता है, लेकिन अचानक बढ़ा वजन चेतावनी होता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static