हनुमान जयंती पर करें सिंदूर का छोटा सा उपाय, बजरंगबली हर चिंता करेंगे दूर

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 06:05 PM (IST)

नारी डेस्क:  हनुमान जयंती का दिन  हनुमान जी की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है।इस बार  2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को ही हनुमान जयंती मनाई जाएगी।  मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़े फल देते हैं। इनमें से एक है सिंदूर का उपाय, जिसे करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अगर इसे सच्चे मन और विश्वास के साथ किया जाए, तो बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।

PunjabKesari
क्यों चढ़ाया जाता है हनुमान जी को सिंदूर?

धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान जी ने भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति दिखाने के लिए अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगाया था। तभी से उन्हें सिंदूर अर्पित करना शुभ माना जाता है। हनुमान जयंती के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें हनुमान जी के मंदिर जाएं या घर में पूजा करें। चमेली के तेल में सिंदूर मिलाएं इसे हनुमान जी को अर्पित करें और  “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें। इससे सभी संकट दूर होते हैं। 


अपने माथे पर भी लगाएं सिंदूर

पूजा के बाद थोड़ा सा सिंदूर अपने माथे पर लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। वहीं अगर आपके परिवार में हर समय झगड़ा और कलह रहता है तो सिंदूर में थोड़ा सा तेल मिलाकर इससे घर के मैन गेट पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। इस उपाय को लगातार चालीस दिन तक करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में खुशहाली आती है।

PunjabKesari
यह उपाय दूर करता है सारी बाधा

अगर आपके किसी काम में बाधा आ रही है तो हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के दाहिने कंधे के सिंदूर का तिलक लगाएं।  बजरंगबली की कृपा से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। इस दिन गुड़,चना या लाल वस्त्र का जरूर दान करें। ध्यान रखें भक्ति में शक्ति होती है सच्चे मन से किया गया छोटा उपाय भी बड़ा फल देता है।”


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static