एक्सरसाइज के बाद थक जाता है शरीर तो खाएं ये Dry Fruits, बॉडी को मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2023 - 04:43 PM (IST)

स्वस्थ शरीर के लिए एक्सरसाइज बहुत जरुरी है। नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर भी हैल्दी रहता है और मूड भी ताजा रहता है। बहुत से लोग जिम में कड़ी मेहनत करके और पसीना सिर्फ पानी, जूस  और शेक का ही सेवन करते हैं। लेकिन जिम और एक्सरसाइज के बाद शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में शरीर को हैल्दी रखने के लिए आप कार्ब्स और प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं। जिम और एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन का सेवन करने से शरीर को पोषण मिलता है और शरीर एकदम हैल्दी भी रहता है। नट्स का सेवन आप एक्सरसाइज करने के बाद कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ नट्स जिनका आप सेवन कर सकते हैं...

मूंगफली 

मूंगफली का सेवन करके आप शरीर को हैल्दी रख सकते हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। खासकर वर्कआउट के बाद इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा मूंगफली खाने से आपकी हड्डियां भी मजबूत रहती हैं।

PunjabKesari

काजू 

काजू शरीर को हैल्दी रखने में मदद करते हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर को हैल्दी रखने में सहायता करते हैं। जिम या एक्सरसाइज करने के बाद आप इनका सेवन कर सकते हैं। एक्सरसाइज के बाद अगर आपके शरीर में थकावट होती है तो भी आप काजू खा सकते हैं। स्मूदी में डालकर आप काजू खा सकते हैं। 

पिस्ता 

पिस्ता का सेवन आप शरीर को हैल्दी रखने के लिए कर सकते हैं। पिस्ता में आयरन, सोडियम, प्रोटीन, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो वजन घटाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। वर्कआउट के बाद आप पिस्ता का सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

अखरोट 

शरीर को हैल्दी रखने के लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर और फोलेट काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। वर्कआउट के बाद अखरोट खाने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती है और आपका शरीर भी एकदम हैल्दी रहता है। भिगोकर या फिर ऐसे ही आप इन्हें खा सकते हैं। 

बादाम 

बादाम भी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इनमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन-ई काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित बादाम खाने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा पूरी होती है। इसके अलावा यह आपकी मांसपेशियों के फाइबर्स को भी रिपेयर करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से आपको इंस्टेट एनर्जी मिलती है। वर्कआउट के बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

 नोट: यदि आपको कोई बीमारी या फिर इन ड्राई फ्रूट्स से एलर्जी है तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static