सीढ़ियां चढ़ते समय आपके भी घुटनों में होता है दर्द ? बुढ़ापा नहीं गलत आदतें है इसकी वजह

punjabkesari.in Saturday, Nov 01, 2025 - 09:46 AM (IST)

नारी डेस्क: अगर हर बार सीढ़ियां चढ़ते समय आपके घुटनों में दर्द होता है, तो शायद अब समय आ गया है कि आप अपने शरीर की बात सुनें। यह दर्द यूं ही अचानक नहीं होता, बल्कि आपके जोड़ आपको कुछ ज़रूरी बता रहे होते हैं। Apollo अस्पताल के एक अनुभवी ऑर्थोपेडिक सर्जन  ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सीढ़ियों से जुड़े घुटनों के दर्द के असली कारण और इससे होने वाले दीर्घकालिक नुकसान से बचाव के तरीके बताए हैं।


यह भी पढ़ें:  इस कंटेस्टंट को Bigg Boss ने दिखाया बाहर का रास्ता


घुटनों में दर्द का कारण

सीढ़ियां चढ़ते समय शरीर का वजन सामान्य चलने की तुलना में 3-4 गुना ज़्यादा दबाव घुटनों पर डालता है। अगर घुटनों की कार्टिलेज (हड्डियों के बीच की मुलायम परत)घिस चुकी है या कमजोर है, तो दर्द महसूस होता है।


डॉक्टर के अनुसार मुख्य वजहें

पेटेलोफेमोरल पेन सिंड्रोम (Patellofemoral Pain Syndrome):   इसे “रनर का नी” भी कहा जाता है। जब घुटने की टोपी (पेटेला) सही जगह पर न घूमे या आसपास की मांसपेशियां कमजोर हों, तो चढ़ते समय दर्द होता है।

ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis):   उम्र बढ़ने या अधिक वजन से कार्टिलेज घिस जाती है। इससे सीढ़ियां चढ़ना-उतरना, बैठना या उठना दर्दनाक हो जाता है।

क्वाड्रिसेप्स मांसपेशियों की कमजोरी:  जांघ के सामने की मांसपेशियां कमजोर होने से घुटनों पर ज़्यादा तनाव पड़ता है। नियमित व्यायाम न करने से यह समस्या बढ़ती है।

पुरानी चोटें या लिगामेंट की समस्या:  घुटने में पुराना मोच, चोट या लिगामेंट टियर होने से सीढ़ियां चढ़ते वक्त दर्द होता है।

अत्यधिक वजन या मोटापा: हर कदम पर घुटने को शरीर का पूरा वजन संभालना पड़ता है, जिससे जोड़ जल्दी घिसने लगते हैं।


यह भी पढ़ें: आज श्रीहरि की खुलेगी नींद और शुरू होंगे शुभ कार्य,
 

 डॉक्टर की सलाह

फिजियोथेरेपी  करें  विशेषकर क्वाड्रिसेप्स को मजबूत करने वाले व्यायाम। वजन को नियंत्रित में रखें। आरामदायक जूते पहनें, हाई हील से बचें। सीढ़ियां धीरे-धीरे और सपोर्ट लेकर चढ़ें। घुटने पर गर्म सेंकऔर जरूरत पड़ने पर हल्का दर्दनिवारक मलहम लगाएं। याद रखें घुटनों का दर्द उम्र नहीं, आदतों से बढ़ता है। अगर समय रहते ध्यान दिया जाए तो जोड़ों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static