सोमवार को करें ये उपाय, सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे भोलेनाथ

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 06:47 PM (IST)

भगवान शिव की कृपा जिसपर हो उनके सारे दुख दूर हो जाते हैं। उन्हें प्रसन्न करना भी बेहद आसान होता है, इसलिए उन्हें भोले कहा जाता है। सोमवार का दिन भोले बाबा का होता है। इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

भगवान शिव को इन उपायों से करें प्रसन्न

- सोमवार के दिन अगर आप कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करते हैं तो पितृ दोष दूर होता है और घर में बरकत आती है। वहीं, अगर आप सोमवार के दिन दीपदान करते हैं तो इससे सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

PunjabKesari

- भगवान शिव की कृपा पाने के लिए स्नान आदि करने के बाद सफेद, हरे, पीले, लाल या आसमानी रंग के वस्त्र धारण करके ही पूजा करें, क्योंकि रंगों का भी पूजा में विशेष महत्व है।

- इस दिन गन्ने के रस में अगर अभिषेक करते हैं तो इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। शिव जी को सफेद चंदन चढ़ाना और खीर का भोग लगाना अच्छा माना जाता है।

- भगवान शिव को अक्षत यानी चावल जो खंडित या टूटा हुआ नहीं हो वो चढ़ाएं। सोमवार को दही, सफेद वस्त्र, दूध और शक्कर का दान करना शुभ माना गया है। इनके दाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

PunjabKesari

- धन के अभाव को दूर करने के लिए सोमवार को शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। कुंडली के अनुसार चंद्र ग्रह के प्रभाव वाले जातकों को सफेद वस्त्र पहनने चाहिए। यही नहीं मस्तक पर चंदन का तिलक लगाकर ही घर से जाना चाहिए।

- सोमवार को अक्षत, चंदन, धतूरा, दूध, गंगा जल और बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद जातक को प्राप्त होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static