धन और यश पाने के लिए मां लक्ष्‍मी के सबसे प्रिय फल से करें ये टोटके

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 02:08 PM (IST)

देवी लक्ष्मी की कृपा भला कौन नहीं पाना चाहिए। उनकी कृपा से घर में अन्न व धन की बरकत रहती है। कारोबार व नौकरी में तरक्की मिलने के साथ जीवन में खुशहाली रहती है। इसलिए बहुत सी महिलाएं देवी मां को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का व्रत भी रखती है। मगर आप चाहे तो उनके प्रिय फल से जुड़े कुछ उपाय करके भी उनकी असीम कृपा पा सकती है। तो चलिए जानते हैं देवी लक्ष्मी का प्रिय फल और उससे जुड़े टोटकों के बारे में...

PunjabKesari

मां लक्ष्‍मी को सबसे प्रिय फल नारियल 

धार्मिक व पौराणिक कथाओं के अनुसार, नारियल देवी लक्ष्मी के प्रिय फलों में से एक है। इसी लिए इसे 'श्रीफल' भी कहा जाता है। बता दें, श्री महालक्ष्मी का ही एक नाम है। वहीं हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य नारियल फोड़कर ही शुरु करने का रिवाज है। ऐसे में इसे बेहद ही शुभ व पवित्र माना जाता है। 

PunjabKesari

शुक्रवार को करें यह उपाय

शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए इस दिन सुबह स्नान करके लाल रंग के कपड़े पहनें। देवी मां की पूजा के बाद 1 साबुुत नारियल लक्ष्मी माता को चढ़ाएं। थोड़ी देर बाद उस नारियल को साफ लाल कपड़े में लपेट कर घर पर रखें। ध्यान रखें कि इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां से इसे कोई देख ना पाएं। इससे घर में देवी लक्ष्मी वास होगा। साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी। 

इस उपाय से बनी रहेगी पॉजीटिविटी

घर पर नेगेटिव एनर्जी होने से किसी भी काम में मन नहीं लगता है। साथ ही अकेलापन महसूस होता है। इससे बचने के लिए 1 नारियल को काजल से टिका लगाएं। फिर नारियल को पूरे घर में घुमाएं। बाद में पानी में प्रवाहित करेें। इससे घर में मौजूद नेगेटिविटी एनर्जी दूर होगी। साथ ही घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होगा। 

राहु-केतु दोष होगा दूर

कुंडली में राहु-केतु दोष होने से जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए शनिवार के दिन 1 सूखे नारियल को काट कर दोनों टुकड़ों में शक्कर भरें। फिर उसे किसी शांत व सुनसुान जगह पर जमीन में गाढ़ आएं। मान्यता है कि जैसे-जैसे चीटियां या फिर अन्‍य रेंगने वाले कीड़े इसे खाते हैं, वैसे-वैसे ग्रहदोष कम होने लगते हैं।

शनिदोष दूर होकर आर्थिक स्थिति होगी मजबूत 

घर पर पैसा ना टिकना या फालतू खर्च होने का कारण कुंडली में शनिदोष होता है। इसके लिए शनिवार कोे दिन शनि मंदिर 7 नारियल चढ़ाएं। बाद में उन नारियल को पानी में बहा दें। इससे शनि दोष में कमी आएगी। साथ ही आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari

कारोबार व बिजनेस में तरक्की के लिए

अगर आपको लगातार बिजनेस में नुकसान हो रहा है या मेहनत का फल नहीं मिल रहा है को आप नारियल से जुड़़ा यह उपाय कर सकते हैं। इसके लिए वीरवार के दिन 1 नारियल को पीले कपड़े में लपेट लें। फिर उसके ऊपर जनेऊ और सफेद मिठाई रखकर विष्‍णुजी के मंदिर में चढ़ाएं। इससे आपको काम मिलना शुरू हो जाएगा। 

बुरी नजर से बचाने के लिए

अगर आपका बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता या वो ठीक से खा-पी नहीं रहा तो इसके पीछे की एक वजह बुरी नजर लगना है। ऐसे में 1 पानी वाली नारियल लेकर बच्चे के सिर से 11 बार फेरे। फिर उस नारियल को किसी एकांत जगह पर जला दें। इससे बच्चे पर बुरी नजर का असर दूर होकर जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static