अगहन मास: अगले 23 दिनों में कर लें शंख से जुड़े ये उपाय, पूरी हो जाएगी हर मनोकामना

punjabkesari.in Thursday, Nov 25, 2021 - 11:35 AM (IST)

हिंदू धर्म में हर महीने का अपना अलग महत्व है। इसके साथ ही इन महीनों में अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा करने का विधान हैं। वहीं 20 नवबंर से मार्गशीर्ष मास आरंभ हो चुका है। यह पवित्र मास भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस दौरान शंख से जुड़े कुछ उपाय करने से भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा बरसती है। ऐसे में धन संबंधी समस्याएँ दूर होती है।

सामान्‍य शंख को पांचजन्‍य शंख मानकर करें पूजा

अगहन महीने में सामान्य शंख को भगवान श्रीकृष्ण का पांचजन्य शंख मानकर पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इससे श्रीकृष्ण की असीम कृपा बरसती है। जीवन की समस्त समस्याएं दूर होकर मनचाहा फल मिलता है। कहा जाता है कि समुद्र मंथन दौरान शंख भी प्रकट हुआ था। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक माता लक्ष्मी समुद्र की पुत्री कहलाती है। ऐसे में मां लक्ष्मी और शंख दोनों का समुद्र से प्रकट होने पर वे भाई-बहन माने जाता हैं। इसलिए इस दौरान शंख  की पूजा करने से देवी मां भी प्रसन्न होती है। इसलिए लक्ष्मी पूजा में शंख को बजाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आरती के बाद भक्तों पर शंख से जल भी छिड़काया जाता है।

PunjabKesari

धन-प्राप्ति के लिए मार्गशीर्ष में करें शंख से जुड़े ये उपाय

अगहन महीना खत्‍म होने में अभी 23 दिन रह गए है। ऐसे में आप इन पावन दिनों में कुछ उपाय करके श्रीकृष्ण जी की असीम कृपा पा सकते हैं।

. भगवान विष्णु का अभिषेक करें

रोजाना सुबह नहाकर दक्षिणावर्ती शंख में दूध भरें। फिर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इससे भगवान विष्णु जी की असीम कृपा बरसती है। ऐसे में धन लाभ योग बनते हैं।

PunjabKesari

. तिजोरी में रखएं यह चीज

मोती शंख में साबूत चावल भरें। फिर इसकी पोटली बनाकर तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें। मान्यता है कि इससे कुछ ही दिनों में आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी।

. शंख का दान करें

इस दौरान भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर शंख का दान करें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, ऐसा करने से पैसों की कमी दूर होने में मदद मिलती है।

.  दक्षिणावर्ती शंख से करें मां लक्ष्मी का अभिषेक

इस पवित्र मास में दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल और केसल मिलाकर मां लक्ष्मी का अभिषेक करें। इससे घर में देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसेगी। ऐसे में पैसों की किल्लत दूर हो जाएगी।

PunjabKesari

. घर के मंदिर में स्थापित करें  शंख

अगरहन महीने में घर के मंदिर में शंख स्थापित करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है।

. जल में ऐसे प्रवाहित करें शंख

कुंडली में शुक्रदोष होने से धन संबंधी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में सफेद कपड़े में सफेद शंख, चावल और बताशे लपेट लें। अब इसे बहती नदी में प्रवाहित कर दें। मान्यता गै कि इससे कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। धन संबंधी समस्याएं दूर होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static