Tulsi Vivah: धनु राशि वाले हल्दी से करें यह उपाय, खुल जाएंगे शादी के संयोग

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2020 - 10:38 AM (IST)

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। रोजाना तुलसी की पूजा करने से शुभ फल मिलता है। साथ ही हर साल कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी पर तुलसी जी का शालिग्राम जी के साथ विवाह बड़ी धूमधाम से किया जाता है। इस साल यह शुभ दिन 25-26 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन राशि के अनुसार कुछ उपायों को करके मनोकामना की पूर्ति की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

मेष राशि

तुलसी विवाह के दौरान माता तुलसी को अपने हाथों से लाल चुनरी चढ़ाएं। फिर उन्हें धूप-दीप दिखाकर अपनी मनोकामना कहें। मान्यता है कि इससे जीवन की सभी परेशानियां दूर होकर खुशहाली आएगी।

वृषभ राशि

इस दिन माता तुलसी को इत्र चढ़ाएं। इससे आपके ग्रहदोष दूर होकर आय में वृद्धि होगी। घर में अन्न व धन की बरकत रहेगी। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहेगी। 

PunjabKesari

मिथुन राशि 

इस राशि के लोग माता तुलसी को हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा साथ ही जिन लोगों के विवाह में बांधा आ रही है वो दूर होगी।

कर्क राशि

इस शुभ दिन पर शाम के समय तुलसी माता के पास घी का दीपक जलाएं। इससे कुंडली में चन्द्रमा बेहतर होने के साथ मानसिक शांति मिलेगी। 

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग तुलसी माता को लाल रंग का फूल चढ़ाएं। शाम के समय माता को रोली का तिलक लगाकर पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। इससे जीवन की परेशानियां दूर होकर समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग इस शुभ दिन पर तुलसी का पौधा मंदिर चढ़ाएं। इससे इनकी नौकरी व व्यापार से जुड़ी समस्याएं दूर होकर हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

PunjabKesari

तुला राशि

इस राशि के लोग माता तुलसी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इससे घर के सदस्यों में चल रही परेशानियां दूर होकर प्यार में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि 

इस राशि के लोग माता तुलसी को श्रृंगार की सभी वस्तुएं चढ़ाएं। इससे दुश्मनों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही अगर कोई कोट केस चल रहा हो तो उसमें जीत हासिल होगी।

धनु राशि

इन्हें तुलसी विवाह के दौरान माता तुलसी को हल्दी लगानी चाहिए। इससे घर के मांगलिक कार्यों में आने वाली समस्याओं दूर होंगी। साथ ही घर में खुशहाली व बरकत बनी रहेगी।

मकर राशि

इस राशि के लोग इस शुभ दिन पर माता तुलसी का कन्यादान करें। इससे उन्हें कन्यादान का फल मिलने के साथ उनकी संतान के विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी।

कुंभ राशि

ये लोग इस दिन तुलसी का पौधा किसी में लगाएं या जरूरतमंद को दान करें। इससे शनिदेव की कृपा होने के साथ दुर्घटना या कोई परेशानी होने से बचाव रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोग इस शुभ दिन पर घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाएं। मगर इस बात का खास ध्यान रखें कि पौधे के साथ शालिग्राम जरूर रखें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static