Magh Purnima: 16 फरवरी को जरूर करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 11:09 AM (IST)

हिंदू धर्म में त्योहार के साथ पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस बार माघ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि 16 फरवरी 2022 को होगी। इस दिन गंगा स्थान व दान करना, मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और चंद्रदेव की पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इससे जीवन की समस्त परेशानियां दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व खुशियों का संचार होता है। चलिए जानते हैं माघ पूर्णिमा से जुड़े कुछ खास उपाय...

गंगा स्नान करना शुभ

माघ पूर्णिमा के शुभ दिन पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करके भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में धन-वैभव और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari

मां लक्ष्मी की पूजा करें

हर कोई चाहता है कि उनके जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रही। ऐसे में आप माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। दिनभर सच्चे मन से देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की पूजा करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानी दूर होकर धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

खीर का लगाएं भोग

इस शुभ दिन पर देवी लक्ष्मी को पीले और लाल रंग सी सामग्री चढ़ाएं। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है।

चंद्र देव को लगाएं खीर का भोग

इस दिन चंद्रदेव की पूजा करने का विशेष महत्व है। पूर्णिमा की रात चंद्र देव की पूजा करके उन्हें खीर का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

कौड़ी से करें उपाय

जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान है वे माघ पूर्णिमा पर कौड़ी से जुड़ा उपाय जरूर करें। इसके लिए 11 कौड़ियों पर हल्दी लगाकर उसे देवी लक्ष्मी को चढ़ाएं। फिर मां के सामने अपने परेशानी बोले और स्थिति सुधरने की प्रार्थना करें। बाद में उन कौड़ियों को तिजोरी, अलमारी व पैसे रखने वाली जगह पर रख दें।

PunjabKesari

लक्ष्मी जी का श्रीसूक्त पाठ करें

पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से देवी मां की असीम कृपा बरसती है। इसलिए इस दिन माता रानी की पूजा करने के साथ श्रीसूक्त का पाठ करें। मान्यता है कि इससे घर में हमेशा सुख-समृद्धि व अन्न-धन की बरकत बनी रहती है।

तुलसी के सामने जलाए दीया

तुलसी जी के सामने दीया जलाना शुभ माना जाता है। माघ पूर्णिमा पर यह दीया जरूर जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है।

दान करने का विशेष महत्व

पूर्णिमा व अन्य शुभ तिथियों पर दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन घी, गुड़, तिल, कपड़े, नमक, 5 तरह का अनाज और गाय का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दान करने से जीवन के पाप कम होकर पुण्य मिलता है।

pc: pinterest


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static