एयरपोर्ट पर देसी लुक में नजर आईं सोनम

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2017 - 03:35 PM (IST)

फैशनः बॉलीवुड की जानी मानी हीरोइन सोनम कपूर अपने अलग और खास ड्रैसिंग सेंस के लिए काफी मशहूर हैं। सोनम हमेशा कपड़ों के साथ नया एक्सपेरिमेंट करती हैं। उनका हेयरस्टाइल, मेकअप और ड्रैंस हमेशा सभी से अलग होती है। हाल में सोनम को एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वह देसी लुक में नजर आईं। सोनम ने वाइट कलर का सूट पहना हुआ था, जिसमें वह काफी खूबसूरती लग रही थी। 

सोनम ने हाई नेक वाइट अनारकली सूट पहना था। उनकी अनारकली कुर्ती पर थ्रेड वर्क किया हुआ था। सोनम ने सूट के साथ शीर दुपट्टा वियर किया था। मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो सोनम ने लाइट मेकअप किया था और सूट के साथ उनका हेयरस्टाइल भी काफी अच्छा लग रहा था। सोनम ने सूट के साथ फ्लेट फुटवियर वियर किए थे। उनके फुटवियर का रंग भी सूट के साथ मैचिंग था। 

अनारकली सूट के साथ सोनम ने हैवी झुमके पहने हुए थे। अपनी लुक को पूरा करते हुए सोनम ने सूट के साथ ब्राउन कलर का हैंड बैग कैरी किया हुआ था। ऑल ओवर सोनम का लुक काफी यूनिक और स्टाइलिश था। आप भी चाहें तो सोनम के इस लुक को कॉपी कर सकते है। वाइट कलर सभी पर सूट करता है तो आप भी शादी पर या फिर किसी पार्टी पर इसे वियर कर सकती हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सोनम को डेनिम की साड़ी पहने हुए देखा गया। इसके अलावा भी सोनम को कई आऊटफिट्स में देखा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static