राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सोनम के ‘सेफ हाउस’ से मिला CCTV-DVR
punjabkesari.in Tuesday, Jun 24, 2025 - 12:10 PM (IST)

नारी डेस्क: इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस हत्याकांड को लेकर लगातार चल रही जांच में अब पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स और दूसरा सिक्योरिटी गार्ड बल्ला अहीरवार।
राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर पुलिस शुरू से ही जांच में जुटी हुई थी। अब इस केस में नया मोड़ तब आया जब पुलिस को पता चला कि हत्या की मुख्य आरोपी सोनम को भागने और सबूत छिपाने में कुछ लोगों ने मदद की थी। इन्हीं लोगों में शामिल है शिलोम जेम्स।
शिलोम ने आरोपी सोनम की मदद की
पुलिस का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स ने आरोपी सोनम को रहने के लिए फ्लैट दिया था। यही नहीं, उसने सोनम के गहने, लैपटॉप और बाकी सामान भी उसी फ्लैट में छिपा दिया था। पुलिस को यह भी शक है कि उसने सबूत मिटाने में सोनम की मदद की।
#WATCH राजा रघुवंशी हत्याकांड | इंदौर, मध्य प्रदेश: मेघालय से शिलांग पुलिस की एक टीम ने कल देर शाम इंदौर में शिलोम जेम्स के घर से CCTV DVR जब्त किया। इस दौरान शिलोम जेम्स भी उनके साथ था।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2025
प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स ने कथित तौर पर आरोपी सोनम को एक फ्लैट किराए पर दिया था, जिसे 21… pic.twitter.com/nJodMEIuCg
सीसीटीवी DVR से खुल सकते हैं राज
शिलोम जेम्स के घर से पुलिस ने CCTV का DVR (डिजिटल रिकॉर्डर) जब्त किया है। पुलिस को उम्मीद है कि इसमें वह फुटेज मिल सकते हैं जो सोनम की मूवमेंट और वारदात के बाद की गतिविधियों को सामने ला सकते हैं। यह DVR इस केस की गुत्थी सुलझाने में बेहद अहम साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें: ईरान से सुरक्षित लौटे भारतीय, बोले- सरकार के हम आभारी, अपना देश अपना ही है
गिरफ्तारी से पहले भागने की कोशिश कर रहा था शिलोम
पुलिस ने बताया कि शिलोम जेम्स गिरफ्तारी से बचने के लिए देवास जिले के भोनरासा टोल नाके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे इंदौर की हीरा बाग कॉलोनी से पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे उसी फ्लैट पर लेकर गई जहां सोनम ने वारदात के बाद शरण ली थी।
सिक्योरिटी गार्ड भी गिरफ्तार
इसके अलावा पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड बल्ला अहीरवार को भी गिरफ्तार किया है। उस पर भी आरोप है कि उसने सोनम की मदद की और सबूत छिपाने में साथ दिया। पुलिस DVR की जांच कर रही है और जल्द ही यह पता चल सकता है कि सोनम कहां-कहां गई और किस-किस से मिली। इन सबूतों से हत्याकांड के कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।
राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस अब सोनम के नेटवर्क को उजागर करने के करीब है। DVR और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ से इस हाई प्रोफाइल केस में कई नए खुलासे हो सकते हैं।