हड्डियों और दिमाग को कमजोर कर देगी इस Vitamin की कमी, पूरी करने के लिए खाएं ये चीजें

punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2023 - 10:48 AM (IST)

स्वस्थ शरीर के लिए हर पोषक तत्व उचित मात्रा में होना आवश्यक है। यदि शरीर में किसी भी पोषक तत्व की मात्रा कम हो जाए तो शरीर कई तरह की बीमारियों से घिर सकता है। उन्हीं में से एक पोषक तत्व है विटामिन-बी12 यह शरीर के लिए बहुत ही जरुरी होता है। इस विटामिन की खास बात यह है कि यह शरीर में नहीं बनता डाइट में कई चीजें शामिल करके आप शरीर में से इसकी कमी पूरी कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे शरीर में से इस विटामिन की कमी पूरी कर सकते हैं...

क्यों जरुरी होता है विटामिन-बी12? 

हड्डियों को बनाता है मजबूत  

विटामिन बी12 शरीर में सेल्स का निर्माण करने में मदद करता है इसके अलावा यह हड्डियां, स्किन, नाखून और बालों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। पर्याप्त मात्रा में इसका सेवन करने से हड्डियों से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं। 

लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में करता है मदद 

इसके अलावा विटामिन-बी12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनाने में भी सहायता करता है। यदि शरीर में इसकी कमी हो जाए तो लाल रक्त कोशिकाएं अनियंत्रित होने लगती है जिसके कारण आपको एनीमिया की समस्या भी हो सकती है। 

PunjabKesari

ब्रेन का  विकास करने में करता है मदद 

इसके अलावा यह विटामिन नर्वस सिस्टम और ब्रेन का विकास करने में मदद करता है। खासकर गर्भावस्था में डॉक्टर इससे भरपूर आहार खाने की सलाह देते हैं ताकि भ्रूण का अच्छे से विकास हो सके। ऐसे में यह विटामिन शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक माना जाता है। 

आंखों को बनाता है हैल्दी 

यह विटामिन आंखों को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। इसका सेवन करने से मेटाबॉल्जिम का स्तर बेहतर होता है। 

PunjabKesari

कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल

यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करके हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। बॉडी में इसकी सही मात्रा में होने पर दिल संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। 

कमी होने पर खाएं ये चीजें

. मछली को विटामिन-बी 12 का बहुत ही अच्छा स्त्रोत माना जाता है इसका सेवन करने से आप शरीर में इस विटामिन की कमी पूरी कर सकते हैं। टूना और सालमान फिश इस विटामिन का बहुत अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। 

PunjabKesari

. सोयाबीन और ओट्स जैसे फूड्स में भी इस विटामिन की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। 

. अंडा, चिकन व मांस में भी विटामिन- बी12 काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है नियमित इसका सेवन करके आप शरीर में से विटामिन-बी 12 की कमी पूरी कर सकते हैं। 

PunjabKesari

. दूध और दूध से बने पदार्थ जैसे दही, पनीर, टोफू आदि का सेवन करके भी आप इस विटामिन की कमी पूरी कर सकते हैं। 

. साबुत अनाज में भी विटामिन-बी12 काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसमें न सिर्फ विटामिन-बी 12 फाइबर, हैल्दी फैट, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करके आप शरीर में से इन पोषक तत्वों की मात्रा पूरी कर सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static