पिता बोनी कपूर के जन्मदिन पर बेटी जान्हवी ने शेयर किया पोस्ट, कहा-बेस्ट फ्रेंड

punjabkesari.in Monday, Nov 11, 2019 - 04:54 PM (IST)

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर आज अपना 64वां जन्मदि  मना रहे हैं। पापा के बर्थडे पर जाह्नवी ने उनके साथ कई तस्वीरें शेयर की और एक इमोशनल मैसेज भी लिखा जिसमें उन्होंने बोनी कपूर को न सिर्फ अपना बेस्ट पिता बताया बल्कि खुद अच्छा दोस्त भी। बता दें कि बोनी कपूर जितना ध्यान अपनी दोनों बच्चियों का रखते है, उतना ही कभी श्रीदेवी का भी रखा करते थे। चलिए आपको बताते है कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की दिलचस्प लवस्टोरी।दरअसल बीते साल 13 अगस्त को श्रीदेवी का 55वें जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से एक प्रोग्राम रखा गया था जिसमें बोनी कपूर ने श्रीदेवी से जुड़ी बहुत सी बातें शेयर कीं। बोनी ने बताया था कि श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार करने में उन्हें 12 साल लग गए थे।

punjab kesari

बोनी कपूर को श्रीदेवी से तब प्यार हुआ था जब उन्होंने श्रीदेवी को पहली बार स्क्रीन पर देखा था। तब बोनी का एकतरफा प्यार था। बोनी ने बताया कि एक एक्ट्रेस के तौर पर जो उनकी छवि थी, मैं उसकी प्रशंसा करता था। शायद यही कारण था कि बोनी दीवानों की तरह श्रीदेवी को चाहने लगे थे। चलिए आपको दोनों की लवस्टोरी से जुड़ा एक और किस्सा बताते है। बोनी कपूर ने ही पहले श्रीदेवी को प्रपोज किया था क्योंकि वो श्रीदेवी के प्यार में पागल थे जबकि श्रीदेवी उन्हें भाव ही नहीं देती थीं लेकिन बोनी ने हिम्मत नहीं हारी। श्रीदेवी के करीब रहने के लिए उन्होंने एक प्लान बनाया, ये बात तब की है जब बोनी कपूर अपने छोटे भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' बना रहे थे। तभी उन्होंने इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करने का फैसला किया लेकिन उन्हें उन तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं मिल रहा था। इसके लिए बोनी ने श्रीदेवी की मां को कॉन्टैक्ट किया। लेकिन श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी। प्यार में लट्टू बोनी कपूर उससे भी ज्यादा फीस देने को तैयार हो गए। मगर इसी बीच हालात कुछ ऐसे बने की उन्होंने मोना कपूर के साथ शादी कर ली।  वहीं श्रीदेवी अपने काम में बिजी हो गईं। शादी के बाद भी बोनी मन ही मन श्रीदेवी को चाहते रहे और श्रीदेवी के करीब आने का बहाना ढूंढते रहे।

punjab kesari

एक समय ऐसा आया जब श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उस वक्त बोनी कपूर ने उनका साथ दिया। यहां तक कि उनकी मां का जितना भी कर्ज था वो भी बोनी कपूर ने चुकाया जिससे श्री काफी इम्प्रेस हुई। इस दौरान श्रीदेवी और मिथुन के भी अफेयर चल रहा था लेकिन मिथुन को शक था कि श्रीदेवी उन्हें धोखा दे रही हैं। मिथुन चक्रवर्ती के इसी शक को दूर करने के लिए श्रीदेवी ने बोनी को राखी बांध दी थी।

punjab kesari

मगर बता दे कि मिथुन पहले से शादीशुदा थे और वो अपनी पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं थे इसलिए श्रीदेवी ने बोनी का हाथ थाम लिया और शादी कर ली दोनों की शादी मंदिर में हुई थी। बता दें कि बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी। मोना से तलाक के बाद बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static