इन लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है दही का सेवन करना, जानिए कारण

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 02:21 PM (IST)

दही हमारी सेहत के लिए अत्याधिक लाभदायक है। दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को जहां मजबूत बनाता है वहीं  दही का नियमित रूप से सेवन करने से  कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी की समस्या भी दूर रहती है, लेकिन इसी बीच आपको बता दें कि कुछ लोगों के लिए दही का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर हर दिन दही का जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो लोगों को इसके साइड इफेक्ट भी देखने को मिल सकते हैं आइए जानते हैं किन लोगों को दही का सेवन नहीं करना चाहिए-

अर्थराइटिस के मरीज
अर्थराइटिस के मरीजों के लिए दही का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। अर्थराइटिस के मरीजों को नियमित रूप से दही खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि दही का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या और अधिक बढ़ सकती है।

PunjabKesari

अस्थमा के मरीज
अस्थमा के मरीजों के लिए भी दही नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको सांस से जुड़ी कोई भी परेशानी है या आप अस्थमा के मरीज हैं तो आपको दही का सेवन करने से बचें, अस्थमा के मरीज दिन में केवल एक ही समय दही खा सकते हैं लेकिन रात में बिल्कुल भी दही न खाएं।

PunjabKesari

लैक्टोज इनटॉलरेंस
जो लोग अधिक लैक्टोज इनटॉलरेंस की समस्यासे जुझ रहे है उन्हें भी दही नहीं खानी चाहिए, ऐसे लोगों को दही खाने से डायरिया व पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। 

PunjabKesari

एसिडिटी की समस्या में भी न खाएं दही
जिन लोगों को धिक एसिडिटी की समस्या रहती है उनके लिए भी दही नुकसान कर सकता है। ऐसे में दही का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, खासतौर से रात को दही बिल्कुल न खाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static