घर पर इस तरीके से तैयार करें क्रीमी खीर, आएगा मां के हाथ का स्वाद

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2022 - 12:07 PM (IST)

बहुत से बच्चे अपने काम के कारण घरों से बाहर रहते हैं। जिसके कारण मां के हाथ का स्वाद भी नहीं चख पाते। अगर आप भी घर से दूर कई बार रहते हैं और अपनी मां के हाथ जैसा स्वाद लेना चाहते हैं तो इस यह स्वादिष्ट खीर बना सकते हैं। इसका स्वाद लेकर आप अपनी मां के द्वारा बनाई गई खीर जैसा स्वाद भी ले सकते हैं। तो  चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में... 

सामग्री 

चावल - 1/4 कप
दूध - 1 लीटर
कंडेस्ड मिल्क - 200 मिली लीटर
बादाम - 1/4 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले चावल को पानी में डालकर 1 घंटे के लिए भिगो कर रख दें। 
2. तय समय के बाद चावल को कुकर में डालें। 
3. इसके बाद इसमें दूध मिला दें। 
4. दूध डालकर मिश्रण को 5 मिनट के लिए तेज आंच पर पकाएं। 
5. 5 मिनट के बाद आंच धीमी कर लें। इसके बाद 30 मिनट के लिए मिश्रण को दोबारा से पका लें। 
6. इस बात का ध्यान रखें कि कुकर में सीटी न लगे। तय समय के बाद गैस बंद कर दें। 
7. इसके बाद कुकर में से गैस को खुद से ही निकलने दें। 
8. जैसे गैस निकल जाए तो कुकर को खोलकर 10-15 मिनट के लिए मीडियम आंच पर खीर को पकाएं। 
9. पकाने के बाद इसमें कंडेस्ट मिल्क और बादाम काटकर मिला दें। 
10. बादाम को खीर में अच्छे से मिलाएं। आपकी स्वादिष्ट और क्रीमी खीर बनकर तैयार है। 
11. क्रीमी खीर के साथ आप अपनी मां के हाथ कहीं पर भी बैठकर ले सकते हैं। 

 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static