Covid 19 Update: मुंबई में हटा नाईट कर्फ्यू, खुले रहेंगे रेस्टोरेंट और सिनेमाघर, जानिए नई गाइडलाइन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 02:23 PM (IST)

कोविड के मामलों में कमी के चलते मुंबई प्रशासन ने मंगलवार को नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है। इसके अलावा राज्य में कुछ अन्य प्रतिबंधों को कम करने का भी निर्णय लिया गया है। ग्रेटर मुंबई नगर निगम द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, नाइट कर्फ्यू हटा दिया गया है और रेस्तरां, थिएटर अब 50% क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। इसके अलावा टूरिस्ट के लिए स्थानीय पर्यटन स्थल और साप्ताहिक बाजार भी सामान्य समय के अनुसार खुले रहेंगे। चलिए आपको बताते हैं महाराष्ट्र में क्या रहेगा खुला और क्या होगा बंद

महाराष्ट्र में हटा नाइट कर्फ्यू

जारी आदेश में बताया गया है कि अब रात के 11.00 बजे के बाद से लेकर प्रातः 5.00 बजे तक, आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। शहर के नगर आयुक्त, आईएस चहल द्वारा जारी संशोधित दिशानिर्देशों में कहा गया है कि रेस्तरां और थिएटर कोविड -19 महामारी के आगमन से पहले के समय के अनुसार 50% क्षमता के साथ काम कर सकते हैं।

PunjabKesari

अधिकारियों द्वारा घोषित किए गए महाराष्ट्र के नए दिशानिर्देश

1. प्रतिस्पर्धी खेलों और घुड़दौड़ सहित ऐसी अन्य गतिविधियों में 25% दर्शकों की अनुमति है। इस क्षमता को स्थिर कुर्सियों या बैठने की व्यवस्था की क्षमता के रूप में लिया जाना है।
2. शादियों में खुले मैदान और बैंक्वेट हॉल की क्षमता का 25% होना चाहिए, जिसमें 200 मेहमान शामिल हो सके।
3. समुद्र तट, गार्डन, पार्क सामान्य समय के अनुसार खुले रहेंगे।
4 . मनोरंजन/थीम पार्क, स्विमिंग पूल, वाटर-पार्क, परिचालन क्षमता के 50% के साथ खुले रहेंगे।
5.  रेस्तरां, थिएटर, नाट्यगृह भी 50% क्षमता के साथ के खुले रहेंगे।
6. भजन और अन्य सभी स्थानीय, सांस्कृतिक और लोक मनोरंजन कार्यक्रमों को हॉल / पंडाल की 50% क्षमता के साथ अनुमति दी जाएगी।

आदेश में आगे कहा गया है कि सभी स्थानों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-उपयुक्त व्यवहार और किसी भी अन्य नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। गौरतलब है कि मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 बीमारी के 803 नए मामले दर्ज किए गए और इससे संबंधित सात मौतें हुईं। स्वास्थ्य विभाग ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि पूरे महाराष्ट्र में, 94 मौतों के साथ ताजा कोविड की गिनती 14,372 थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static