Bridal Trend: लहंगे पर प्रिंट करवाए कपल फोटो

punjabkesari.in Saturday, Nov 16, 2019 - 03:14 PM (IST)

दुल्हन हो या दूल्हा दोनों शादी के खास मौके पर सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहते है। आजकल हर ब्राइड अपना स्टाइल ट्रेंड के हिसाब से बदल रही है। हर दुल्हन ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरीकों का टच अपने स्टाइल में देना चाहती है। आउटफिट से लेकर फुटवियर तक सब ट्रेंड के हिसाब से ही ब्राइड्स चूज करती है। अब एक नया और खास ट्रेंड ब्राइडल फैशन में शुरू हो गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह ट्रेंड क्या हो सकता है? दरअसल, आप अपने ब्राइडल लहंगे पर अपनी और अपने पार्टनर की फोटो प्रिंट करवा सकती है। हैवी बॉर्डर की जगह कपल फोटोज लहंगे को और खूबसूरत बनाते है। रियल ब्राइड वर्षा अडवाणी (varsha_advani) ने अपने शादी के दिन कुछ ऐसा ही किया है। आइए आपको उस लहंगे की एक झलक दिखातें है। 

PunjabKesari

मेहरून कलर के हैवी लहंगे पर बॉर्डर की जगह उन्होंने अपने पार्टनर और अपनी फोटो प्रिंट करवाई है। यह फोटो उनकी मेकअप आर्टिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी (makeupbykanikas)पर अपलोड की है। इतने बढ़िया आईडिया को बहुत से लोगों ने पसंद किया है। 

PunjabKesari

उनकी मेकअप आर्टिस्ट (Kanika S.) ने रियल ब्राइड वर्षा का सारा मेकअप और हेयरस्टाइल संभाला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static