मलेशिया में कोरोना 10 गुना ज़्यादा खतरनाक, क्या भारत में फैल सकती है तबाही?

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2020 - 11:40 AM (IST)

कोरोना वायरस का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा वहीं इसके अलावा नए-नए संक्रामक के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले चीन में टिक बोर्न (Tick borne virus) नाम का जानलेवा वायरस फैलने की खबरें सामने आई थी। वहीं अब मलेशिया में भी नया वायरस मिला है, जो कोरोना का ही एक रुप है। चिंता की बात यह है कि मलेशियां में मिला कोरोना का यह स्ट्रेन अब तक सामने आए सभी वायरस से 10 गुणा ज्यादा खतरनाक है।

सामने आया कोरोना का 10 गुणा खतरनाक रुप

रिपोर्ट्स की मानें तो मलेशिया में मिला कोरोना वायरस का स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक है। मलेशिया में हुए कोरोना के म्यूटेशन को D614G कहा जाता है। अमेरिका के हैल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर एंथनी फाउची ने भी SARS-CoV-2 के बदलते स्वरुप को लेकर चेतावनी दी है।

PunjabKesari

वैक्सीन के विकास की स्पीड होगी धीमी

मलेशिया के वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना के इस खतरनाक स्ट्रेन के सामने वैक्सीन पर की गई स्टडी भी बेकार हो सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान और सचेत रहने की जरूरत है। मलेशिया डॉक्टर अब्दुल्लाह ने कहा, 'म्यूटेशन से इंफेक्शन श्रृंखला को फैलने से रोकने के लिए हमें लोगों का सहयोग चाहिए।

PunjabKesari

क्या भारत में भी हो सकता है वायरस ?

खबरों के अनुसार, 'यह म्यूटेशन अब तर 45 केस के 3 लोगों के समूह में पाया गया है। इसका पहला केस रेस्टोरेंट के एक मालिक में पाया गया था, जो भारत से लौटा था। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वायरस भारत में भी मौजूद हो सकता है। यही नहीं, यह स्ट्रेन फिलीपींस से मलेशियां वापिस आए कुछ लोगों में भी मिला है। इसके अलावा अमेरिका और यूरोप में भी कोरोना का यह म्यूटेशन तेजी से फैल रहा है।

WHO का क्या है कहना?

WHO का कहना है कि वायरस में हुए इस बदलाव को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अभी इस बात का प्रमाण नहीं मिला है कि यह नया स्ट्रेन लोगों को गंभीर बीमारियां दे सकता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static