क्या Bungee Jumping में बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा!
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 01:56 PM (IST)
नारी डेस्क : हार्ट अटैक कई कारणों से हो सकता है, जैसे गलत लाइफस्टाइल, असंतुलित खानपान या अचानक भारी खेल-कूद और रोमांचक एक्टिविटी। अगर आप Bungee Jumping के शौक़ीन हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इस खेल के दौरान आपकी जान को खतरा भी हो सकता है। रिसर्च के अनुसार, इस रोमांचक खेल में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से हार्ट या ब्लड प्रेशर की समस्या है। आइए जानते हैं कि Bungee Jumping के दौरान दिल की धड़कन कैसे बिगड़ सकती है और किन लोगों को इस खेल में हिस्सा लेने से पहले विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
क्यों बढ़ जाती है दिल की धड़कन?
Bungee Jumping के दौरान या ऊंचाई पर खड़े होने से दिल की धड़कन तेज होना सामान्य है। जब कोई व्यक्ति छलांग लगाने की तैयारी करता है, तो शरीर में डर और उत्साह दोनों पैदा होते हैं। इसके कारण एड्रेनालिन हार्मोन तेजी से निकलता है, जो शरीर को अलर्ट मोड में डाल देता है।

शरीर में होने वाले बदलाव
दिल तेजी से धड़कना
ब्लड प्रेशर बढ़ना
सांसें तेज होना
दिल का नियंत्रण मुश्किल होना।
यें भी पढ़ें : थायरॉयड में अचानक क्यों बढ़ने लगता है वजन? जानें इसकी असली वजह
Bungee Jumping के दौरान हार्ट अटैक क्यों हो सकता है?
छलांग के दौरान अचानक नीचे गिरना और रस्सी का झटका लगना दिल और ब्लड सर्कुलेशन पर भारी पड़ सकता है।
अचानक बदलाव से दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है।
शरीर में स्ट्रेस रिएक्शन बढ़ जाता है, जो पहले से किसी हृदय समस्या वाले व्यक्ति के लिए जोखिम पैदा करता है।

किन लोगों को खास सावधानी रखनी चाहिए?
हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग
दिल की पुरानी बीमारी वाले लोग
हार्ट सर्जरी करवाने वाले लोग
सीने में दर्द या घबराहट महसूस करने वाले लोग
यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन
दिल के साथ दिमाग पर भी असर
ऊंचाइयों पर जाने का प्रभाव सिर्फ दिल पर नहीं बल्कि दिमाग पर भी पड़ता है। छलांग से पहले घबराहट, चक्कर या सीने में जकड़न महसूस होना आम है। इससे बॉडी का स्ट्रेस रिएक्शन बढ़ जाता है और हार्ट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। Bungee Jumping रोमांचक है, लेकिन हृदय या ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को इसे करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है।

