निकलने के बाद दोबारा क्यों बन जाते हैं किडनी स्टोन? बचाव के लिए करें ये बदलाव

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 03:48 PM (IST)

नारी डेस्क:  कई लोग यह मान लेते हैं कि एक बार किडनी स्टोन निकल जाने या इलाज हो जाने के बाद यह दोबारा नहीं बनेगा। लेकिन हकीकत यह है कि अगर खानपान और जीवनशैली में बदलाव न किया जाए, तो पथरी फिर से बन सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, इलाज के बाद अगर मरीज पुरानी आदतों पर लौट आता है, तो 5 साल के अंदर लगभग 40–50% मामलों में दोबारा किडनी स्टोन बनने का खतरा रहता है।

आखिर दोबारा क्यों बनते हैं किडनी स्टोन?

किडनी स्टोन तब बनते हैं जब पेशाब में मौजूद मिनरल और साल्ट गुर्दे के अंदर जमा होकर छोटे-छोटे क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं। धीरे-धीरे ये क्रिस्टल आपस में चिपककर पथरी बन जाते हैं।

इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं

शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)

ज्यादा नमक का सेवन

कैल्शियम ऑक्सालेट या यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ स्तर

ज्यादा प्रोटीन और प्रोसेस्ड फूड का सेवन

इन 3 बातों को गांठ बांध लें,  खुद ही निकल जाएगा किडनी में फंसा स्टोन !

मोटापा और मेटाबॉलिक समस्याएं

अगर इन कारणों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो पथरी दोबारा बनने की संभावना बढ़ जाती है।

60% मामलों को रोका जा सकता है

अच्छी बात यह है कि सही डाइट और लाइफस्टाइल अपनाकर लगभग 60% मामलों में दोबारा पथरी बनने से बचा जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि रोज 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं, नमक कम करें और संतुलित आहार लें। इलाज के बाद लापरवाही करना सबसे बड़ी गलती होती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार डाइट प्लान को नियमित रूप से फॉलो करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:  इन 6 संकेतों को न करें Ignore, हो सकता है किडनी फेलियर!

किन चीजों से करें परहेज?

अगर आप दोबारा किडनी स्टोन से बचना चाहते हैं, तो इन चीजों का सेवन सीमित करें

अत्यधिक नमक: ज्यादा नमक से पेशाब में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है।

हाई ऑक्सालेट फूड: जैसे पालक, चुकंदर, चॉकलेट, सोया और नट्स।

रेड मीट और हाई प्रोटीन डाइट: इससे यूरिक एसिड बढ़ सकता है।

सॉफ्ट ड्रिंक और पैकेज्ड जूस: इनमें शुगर और फॉस्फेट ज्यादा होते हैं।

ज्यादा चाय और कॉफी: ये डिहाइड्रेशन बढ़ा सकती हैं।

पथरी से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए डाइट में करें ये 3 छोटे बदलाव

कैसी हो आपकी डाइट?

सही खानपान से पथरी बनने का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। 8–10 गिलास या उससे ज्यादा पानी रोज पिएं। नींबू, संतरा, मौसंबी जैसे साइट्रस फल खाएं, इनमें मौजूद साइट्रिक एसिड पथरी बनने से रोकता है। दूध, दही और छाछ का सेवन करें, ये कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं। फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें, इनमें फाइबर भरपूर होता है। नारियल पानी और छाछ जैसे प्राकृतिक ड्रिंक्स यूरिन फ्लो बढ़ाने में मदद करते हैं।

जीवनशैली में क्या बदलाव जरूरी हैं?

सिर्फ डाइट ही नहीं, आपकी दिनचर्या भी बहुत अहम भूमिका निभाती है। रोज हल्की या मध्यम एक्सरसाइज करें। लंबे समय तक पेशाब न रोकें। वजन को नियंत्रण में रखें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित जांच करवाते रहें।

इलाज के बाद लापरवाही न करें

किडनी स्टोन कई प्रकार के होते हैं, जैसे कैल्शियम स्टोन, यूरिक एसिड स्टोन आदि। इसलिए हर मरीज को अपनी पथरी के प्रकार के अनुसार डाइट और इलाज अपनाना चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static