जर्नलिस्ट से लेकर इंफ्लूएंसर्स तक इस बाद Bigg Boss के घर में धमाल मचाएंगे ये कंटेस्टेंट्स

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 05:50 PM (IST)

नारी डेस्क : रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का सभी को बहुत बेसर्बी से इंतज़ार हैं। इस बार शो को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। इसी बीच   शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है। इस सीजन में कई टीवी कलाकार, प्रभावशाली लोग, न्यूज़मेकर, संगीतकार और खेल सितारे शामिल होंगे। कंटेस्टेंट्स घर में प्रवेश करने के लिए कमर कस रहे हैं। चलिए आप भी देखिए इस लिस्ट में किस-किस का है नाम

चंद्रिका दीक्षित

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका अपने  वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में आई थीं। सोशल मीडिया पर उनके बोलने के स्टाइल ने उन्हें काफी फॉलोअर बनाने में मदद की है। वह शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट है।  वह इंटरनेट स्टार तब बनीं जब दिल्ली के सैनिक विहार में वड़ा पाव  बेचने का उनका एक वीडियो  वायरल हुआ था।

PunjabKesari


रणवीर शौरी

रणवीर शौरी कई लोकप्रिय और सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, उनके बेहतरीन  अभिनय में "खोसला का घोसला!", "भेजा फ्राई" (2007), "जिस्म", "ट्रैफिक सिग्नल", "प्यार के साइड इफेक्ट्स", "भेजा फ्राई 2", "सोनचिरैया", "लक्ष्य", "अंग्रेजी मीडियम", एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है जैसी कई अन्य फ़िल्में शामिल हैं। अब फैंस काफी एक्साइटेड हैं उनको बिग बॉस के घर में देखने के लिए।

 

PunjabKesari

सना मकबूल खान

सना मकबूल खान भी हमे बिगबॉस ओटीटी 3 में नज़र आने वाली हैं ,उनकी  मॉडलिंग करियर की शुरुआत 2009 में रियलिटी शो 'टीन दिवा' से हुई थी। वह तब से 'कितनी मोहब्बत है', 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'अर्जुन' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने मिस इंडिया 2012 में भी हिस्सा लिया था। वह हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आईं थी।

PunjabKesari

साई केतन राव

लोनावला में जन्मे साई केतन राव टेलीविजन शो 'मेहंदी है रचने वाली' से मशहूर हुए थे। वे 'चाशनी' और 'इमली' जैसे शो के साथ-साथ तेलुगु शो, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं।

पौलोमी दास

कोलकाता की इस खूबसूरत अभिनेत्री ने 2016 में इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल से अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद से वह 'सुहानी सी एक लड़की', 'दिल ही तो है' और 'कार्तिक पूर्णिमा' जैसे टीवी शो के साथ-साथ 'पौरुषपुर', 'बकाबू' और 'है तौबा' जैसी वेब सीरीज़ में भी नज़र आ चुकी हैं। वह अपने ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं। फैंस इन्हे इस शो में देखने के लिए बेताब हैं।

PunjabKesari

सना सुल्तान

मुंबई में जन्मी सना ने कई लोकप्रिय पंजाबी संगीत वीडियो में दिखाई देने से पहले एक मॉडल और टिकटोक  कंटेंट क्रिएटर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। अब देखते हैं की वह इस शो में भी अपना जलवा दिखा पाएगी या नहीं।

PunjabKesari

विशाल पांडे

 यह एक इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर हैं , जो मुंबई के रहने वाले  हैं। अक्सर विशाल पांडे  को समीक्षा और भाविन के साथ  लिप-सिंकिंग वीडियो में देखा जाता रहा हैं, जिन्हें  तीन तिगड़ा के नाम से जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उनके 9 मिलियन से ज्यादा फ़ॉलोअर्स हैं और वे कई म्यूज़िक वीडियो में नज़र आ चुके हैं।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static