घर पर मिनटों में बनाएं टेस्टी गुजराती चोराफली स्नैक्स

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 09:44 AM (IST)

अक्सर लोग ईवनिंग टाइम में चाय के साथ स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। गुजराती चोराफली ईवनिंग टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक्स है। इसे कभी भी आसानी से बनाया जा सकता है। ये एक गुजराती ट्रेडिशनल स्नैक्स है जिसे त्योहारों में अक्सर बनाया जाता है। गुजरात में इसे आम दिनों में भी बहुत पसंद किया जाता है। आप भी घर पर इस गुजराती स्नैक्स को ट्राई जरूर करें। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं... 

सामग्री:

Gujarati Chorafali (Diwali Special) Recipe | Magic of Indian Rasoi

बेसन- 150 ग्राम

तेल- 2 कप

उरद डाल का आटा- 1/2 कप

नमक- स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच

बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच

चाट मसाला- 2 चम्मच

काला नमक- 1/2 चम्मच

विधि:

रेसिपी: घर में ऐसे बनाएं गुजराती ...

- सबसे पहले तेल को छोड़कर बाकी सभी सामग्री को किसी बर्तन में डालकर आटे की तरह गूंथ लें।

- मिक्स करने के बाद इसे लगभग 5 से 10 मिनट के लिए अलग रख दें।

- 10 मिनट बाद इस आटे में से लम्बाई में 1 इंच मोटा रोल बनाएं और इसे दो भागों में बराबर काटें।

- अब इसे चकला पर रख के हल्का पतला बेल लीजिए।

- इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गरम करें और इसमें बेले हुए चोराफली को डालकर अच्छे से तल लें।

- अब इसे किसी प्लेट में निकालें औ ऊपर से चाट मसाला डाल कर पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static