सेहत का पूरा हाल बयां कर देता है आपका Face , पहचानें इन छिपे Sign को
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 05:38 PM (IST)
नारी डेस्क: चेहरा सिर्फ खूबसूरती ही नहीं दिखाता, बल्कि आपकी सेहत का आईना भी होता है। कई बार स्किन पर दिखने वाले छोटे बदलाव अंदर छिपी बड़ी समस्या का संकेत होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। चेहरा झूठ नहीं बोलता, बस हमें उसके संकेत समझने होते हैं। आइए जानें चेहरे के ऐसे संकेत, जिन्हें कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

अचानक ज्यादा मुंहासे (Acne)
अगर अचानक बहुत ज्यादा पिंपल्स निकलने लगें खासकर जॉ लाइन या ठुड्डी पर। यह हार्मोनल गड़बड़ी या पीसीओडी (PCOD) का संकेत हो सकता है।
चेहरे का पीला या फीका पड़ना
स्किन का रंग अचानक dull या पीला दिखना यह खून की कमी (एनीमिया) या कमजोरी का संकेत हो सकता है।
आंखों के नीचे काले घेरे (Dark Circles)
नींद पूरी होने के बाद भी डार्क सर्कल बने रहें यह तनाव, थकान या लिवर की समस्या का इशारा हो सकता है।
त्वचा और आंखों का पीला होना
स्किन और आंखों में पीलापन दिखना यह जॉन्डिस (पीलिया) का स्पष्ट संकेत हो सकता है।

चेहरे पर सूजन (Swelling)
खासकर सुबह उठते ही चेहरा सूजा हुआ लगे यह किडनी या हार्मोनल समस्या का संकेत हो सकता है।
त्वचा का बहुत ज्यादा ड्राई या खुजलीदार होना
बार-बार स्किन ड्राई होना, खुजली होना यह थायरॉइड या डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है।
चेहरे पर लालिमा या रैशेस
बिना कारण चेहरे पर लाल दाने या जलन। यह एलर्जी, इन्फेक्शन या स्किन डिजीज का संकेत हो सकता है।
अचानक झाइयां या पिग्मेंटेशन बढ़ना
चेहरे पर दाग-धब्बे या झाइयां बढ़ जाएं, यह हार्मोनल बदलाव या लिवर से जुड़ी समस्या का इशारा हो सकता है।
कब डॉक्टर के पास जाएं?
जब ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, अचानक तेजी से बदलाव दिखे, दर्द, जलन या कमजोरी के साथ हों तो डॉक्टर को दिखाएं। स्किन पर दिखने वाला हर बदलाव सिर्फ ब्यूटी इश्यू नहीं, हेल्थ का मैसेज भी हो सकता है। इसलिए अगली बार जब चेहरे पर कोई बदलाव दिखे, तो उसे छुपाने की बजाय समझने की कोशिश करें क्योंकि समय पर पहचान ही सबसे बड़ा इलाज है।

