तलाक की खबरों के बीच मायके से मुंबई लौटी चारू ने दिखाए अपने चोट के निशान

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 04:58 PM (IST)

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी व एक्ट्रेस चारू असोपा पिछले काफी वक्त से लाइमलाइट में बनी हुई है वो भी अपने टूटते रिश्ते को लेकर। दरअसल, राजीव और चारू तलाक लेने वाले है। पहले इन्होंने अपना मन बदल लिया था लेकिन अब चारू ने कहा कि वो तलाक लेकर ही रहेगी। वही आज लंबे समय बाद चारू ने यूट्यूब पर अपना ब्लॉग शेयर किया और बताया कि वो मुंबई वापिस लौट आई है।

मायके से मुंबई लौटी चारू

ब्लॉग में चारू अपने मायके से मुंबई के लिए निकली। चारू ने बताया कि वो 19 अक्टूबर को ही वापिस मुंबई आने वाली थी लेकिन जियाना की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अपनी फ्लाइट कैंसल करनी पड़ी। दरअसल, जियाना को डेंगू हो गया था और इसलिए वो अस्पताल में भर्ती थी। चारू ने बताया कि जियाना का पहला जन्मदिन आने वाला है उसकी बुआ यानी की सुष्मिता सेन और उनकी बहनें इसे सेलिब्रेट करने की प्लानिंग कर रही है। चारू के ससुर जी भी जियाना के पहले जन्मदिन को स्पेशल बनाने की तैयारी कर रहे है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

चारू को लगी चोट

मुंबई पहुंचते ही चारू ने अपने घर की झलक दिखाई जिसमें काफी सारा सामान पैक नजर आया। घर को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे अब चारू बेटी के साथ अलग घर में शिफ्ट हो गई है। चारू ने ब्लॉग में कहा भी कि उन्हें घर को सेट करने में 3 दिन लग गए लेकिन अभी भी पूरी तरह से सेटिंग नहीं हो पाई। वो  अच्छे से सो भी नहीं पा रही। इसी बीच चारू ने अपनी चोट भी दिखाई जो उन्हें अपने मायके में लगी थी। चारू ने कहा कि जब जियाना की तबीयत खराब थी तो भाग दौड़ में वो सीढ़ियों से नीचे गिर रही थी और उस वक्त ही उन्हें यह चोट लगी। यह कहती हुए चारू इमोशनल हो गई। चारू ने कहा कि जब आप टेंशन में होते हो तो ऐसा हो ही जाता है। बाद में चारू ने कहा कि उन्होंने अपने ब्लॉग पर कमेंट पढ़े और उन्हें थोड़ा बुरा भी लगा। चारू कहती है कि जो लोग मुझे जानते है वो मेरी सिचुएशन समझ सकते है और सच को साबित करने के लिए किसी सबूत की जरूरत नहीं होती। झूठ को साबित करने के लिए होती है। सच कभी ना कभी तो सामने आएगा ही।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

ट्रोलर्स को दिया चारू ने जवाब

फिर चारू ने बताया कि कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे कि वो जियाना को दिवाली पर घर से बाहर क्यों लेकर गई। इस का जवाब देते हुए एक्ट्रेस कहती है, मुझे डॉक्टर ने ही कहा था कि जियाना को थोड़ा घर से बाहर निकालो क्योंकि वो अच्छे से खा नहीं रही थी। डॉक्टर के कहने पर मैं उसे दिवाली दिखाने लेकर गई लेकिन वो भी कुछ समय के लिए...आखिर में चारू कहती है कि आप लोग जियाना की अच्छी सेहत की दुआ कीजिए।

बता दें कि इस ब्लॉग पर चारू ने अपना कमेंट सेक्शन बंद रखा क्योंकि जब से उन्होंने कहा है कि वो राजीव को तलाक दे रही है तब से ही वो ट्रोलर्स के निशाने पर है। हाल में ही चारू ने राजीव पर इल्जाम लगाए थे और कहा था कि वो उन पर हाथ उठाते है। वो उनपर शक करते हैं साथ ही गालियां भी देते है। वही राजीव ने चारू को ड्रामा क्वीन कहा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static